18 दिन, 6 हिंदू..बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या, हिंदू विधवा से गैंगरेप, मारपीट

18-days-6-hindus-killed-bangladesh-murders-gangrape-assaults

18 दिन, 6 हिंदू..बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या, हिंदू विधवा से गैंगरेप, मारपीट

18 दिन 6 हिंदूबांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या हिंदू विधवा से गैंगरेप मारपीट

Bangladesh Hindu violence: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही। 18 दिनों में 6 हिदुओं की हत्या कर दी गई। नरसिंदी जिले में देर रात एक हिंदू दुकानदार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शरत चक्रवर्ती मणि के रूप में हुई है। 

एक और हिंदू पर हमला

सूत्रों के मुताबिक, पलाश उपज़िला में अपनी दुकान पर बैठे चक्रवर्ती पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन शरत में बीच रास्तें में ही दम तोड़ दिया। मणि चक्रवर्ती शिबपुर उपज़िला के निवासी थे। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।  बता दे कि, 19 दिसंबर को शरत चक्रवर्ती मणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट में देश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी और अपने इलाके को मौत की घाटी बताया था।  [caption id="attachment_126791" align="alignnone" width="619"]शरत चक्रवर्ती मणि शरत चक्रवर्ती मणि[/caption]

अखबार के संपादक को मारी गोली

इससे पहले 5 जनवरी को ही जेसोर जिले में भी एक हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनिरामपुर इलाके में एक आइस फैक्ट्री मालिक राणा प्रताप बैरागी की हत्या हुई। राणा कपलिया बाजार में आइस फैक्ट्री चलाते थे और दैनिक बीडी खबर’अखबार के कार्यकारी संपादक भी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक पर सवार 3 हमलावर राणा को फैक्ट्री से बाहर बुलाया और एक गली में ले गए  फिर सिर में गोली मारकर फरार हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। https://youtube.com/shorts/QXHqP22FxWc?si=ZeNpPdcfJCC1jPL5

Bangladesh Hindu violence: हिंदू विधवा से गैंगरेप

बांग्लादेश में 3 जनवरी को 44 साल की एक हिंदू की विधवा से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप के बाद महिला को पेड़ से बांधकर पीटा। फिर उसके बाल काट दिए। घटना झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। [caption id="attachment_126790" align="alignnone" width="620"]हिंदू विधवा से गैंगरेप हिंदू विधवा से गैंगरेप[/caption] पीड़ित महिला ने कालीगंज पुलिस थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जिस एक आरोपी हसन को हिरासत में लिया है, वह उसी इलाके के एक गांव का रहने वाला है। आरोप है कि पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

राज्य

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत से 89 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विपक्ष पर निशाना साधा।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

राज्य

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

लगातार भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

देश-विदेश

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान की वजह से उत्तर प्रदेश में विवाद बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताया।

IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र की नसीहत, कामकाज में तेजी लाने के निर्देश; लंबी बैठकों पर लगाम

राज्य

IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र की नसीहत, कामकाज में तेजी लाने के निर्देश; लंबी बैठकों पर लगाम

केंद्र सरकार ने IAS, IPS, और IFS अधिकारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, जिसमें बैठकों की कार्यप्रणाली में सुधार और तेज निर्णय लेने के निर्देश शामिल हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल

मध्यप्रदेश के स्लीमनाबाद टनल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिससे क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में भारी वृद्धि होगी और किसानों को लाभ पहुँचेगा।