वी.डी शर्मा ने संभाली बिहार की कमान,कार्यकताओं की ली बैठक

vd-sharma-takes-charge-bihar-bjp-election-2025

वी.डी शर्मा ने संभाली बिहार की कमान,कार्यकताओं की ली बैठक

वीडी शर्मा ने संभाली बिहार की कमानकार्यकताओं की ली बैठक

VD Sharma Bihar incharge : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी ने मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्नुदत्त (वी डी) शर्मा को पटना जोन की कमान सौंपी है। पटना जोन में 8 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटें आती हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर यह जिम्मेदारी दी गई है जिससे एमपी के सफल बूथ मैनेजमेंट मॉडल को बिहार में भी लागू किया जा सके।

बूथ मैनेजमेंट की रणनीति

वी डी शर्मा ने बिहार में बूथ प्रबंधन को जनाधार मजबूत करने का अहम हथियार माना है। उन्होंने पटना, मुंगेर और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं, जहां बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने और मतदाता जागरूकता बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस योजना का मकसद हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का आधार मजबूत करना है।

कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश

वी डी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जोश और ऊर्जा से चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केन्द्रों को मूर्त रूप देने की अहमियत बताई। पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाकर संगठनात्मक कमियों को दूर करना उनका मुख्य उद्देश्य है। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया गया। read more :बड़वानी में नर्मदा परिक्रमा पर जा रही बस पलटी,54 यात्री हुए घायल

एमपी मॉडल की सफलता पर आधारित योजना

मध्य प्रदेश में सुपर सक्सेसफुल साबित हुए बूथ मैनेजमेंट मॉडल को बिहार में उतारने का लक्ष्य रखा गया है। एमपी में वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इसी मॉडल की मदद से बिहार में भी पार्टी को मजबूत स्थिति बनाने की योजना है।

राजनीतिक सियासत

वी डी शर्मा के नेतृत्व में बिहार में बीजेपी को नई ताकत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बिहार की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं और विजय के लिए सतत मेहनत और रणनीति की जरूरत होगी। ऐसे में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और सक्रिय जनसंपर्क ही जीत की कुंजी मानी जा रही है। वी डी शर्मा की सक्रियता और उनकी रणनीतिक तैयारियां बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। पार्टी आलाकमान की पूरी नजर पटना जोन पर है, जहां वे मजबूत जाल बुनने में जुटे हैं।  

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास और विस्तार की समीक्षा की, इसे शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठाए।

हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

देश-विदेश

हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट होने से 5 यात्री घायल हुए। घटना तब हुई जब विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था। जांच जारी है।

Baseer Ali Fight Video Viral: बिग बॉस 19 के फेम बसीर ने कैमरामैन के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल..

मनोरंजन

Baseer Ali Fight Video Viral: बिग बॉस 19 के फेम बसीर ने कैमरामैन के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल..

Baseer Ali, a contestant from Bigg Boss 19, was seen assaulting a cameraman in a video that has gone viral on social media.

13 मिनट में 52 लाख लूटे, गुजरात पुलिस ने UP से 2 आरोपियों को दबोचा

उत्तर प्रदेश

13 मिनट में 52 लाख लूटे, गुजरात पुलिस ने UP से 2 आरोपियों को दबोचा

गुजरात के सूरत में 7 हथियारबंद लुटेरों ने बैंक पर धावा बोला और 52 लाख रुपए लूट लिए। इन्हें अयोध्या और गोंडा से गिरफ्तार किया गया।

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

देश-विदेश

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी ने हार के बावजूद इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने BJP और चुनाव आयोग पर अन्यायपूर्ण प्रक्रियाओं का आरोप लगाया।