13 मिनट में 52 लाख लूटे, गुजरात पुलिस ने UP से 2 आरोपियों को दबोचा

गुजरात में बैंक डकैती

13 मिनट में 52 लाख लूटे, गुजरात पुलिस ने UP से 2 आरोपियों को दबोचा

गुजरात के सूरत में 7 हथियारबंद लुटेरों ने बैंक पर धावा बोला और 52 लाख रुपए लूट लिए। इन्हें अयोध्या और गोंडा से गिरफ्तार किया गया।

13 मिनट में 52 लाख लूटे गुजरात पुलिस ने up से 2 आरोपियों को दबोचा

13 मिनट में 52 लाख लूटे |

अयोध्या और गोंडा से 2 बदमाशों को गुजरात क्राइम ब्रांच (DCB) ने दबोचा। इनकी पहचान अयोध्या के रहने वाले शुभम कुमार और गोंडा के विकास सिंह के रूप में हुई। दोनों ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 अप्रैल को सूरत SBI बैंक में डकैती डाली थी। सबके चेहरे खुले थे, और हाथ में पिस्टल थी। 13 मिनट में 52 लाख रुपए लूट लिए गए। गुजरात पुलिस ने आरोपियों को गोंडा कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इन्हें अपने साथ सूरत ले गई।

13 मिनट में 52 लाख लूटे

बता दे सूरत के वराछा इलाके स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 7 हथियारबंद लुटेरे घुस आए। उन्होंने बैंक पर धावा बोला और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। लुटेरे करीब 13 मिनट तक बैंक में रहे और 52 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तकनीक और CCTV फुटेज की मदद से जांच शुरू की। लूट के दौरान लुटेरों के बीच हुई बातचीत से पता लगा कि आरोपी UP के हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने उन इलाकों के मोबाइल टावर डेटा खंगाले, जहां लुटेरे रुके और जिन रास्तों से भागे।

फर्जी आधारकार्ड

जांच में पता चला कि लुटेरे डकैती से करीब 1 महीने पहले सूरत पहुंचे थे। उन्होंने रांदेर क्षेत्र में बॉटनिकल गार्डन के पास उगाट गांव के भरवाड़ वास में कमरा किराए पर लिया। इसके लिए नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। मकान मालिक को आधार कार्ड दिखाकर एडवांस किराया दिया। लेकिन लूट से 10 दिन पहले, यानी कि 17 अप्रैल को ही आरोपियों ने कमरा खाली कर दिया था। बाद में जांच में सामने आया कि दिया गया आधार कार्ड फर्जी था। जांच के दौरान 3 संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले। इनकी लोकेशन लुटेरों की गतिविधियों से मेल खाती है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी।

CM योगी ने अयोध्या में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,  मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को रखा दूर

राज्य

CM योगी ने अयोध्या में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को रखा दूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण किया।

मानसून की रफ्तार थमी, 19 राज्यों में बारिश की कमी: 7 राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार थमी, 19 राज्यों में बारिश की कमी: 7 राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान

मानसून ने 19 राज्यों में धीमी प्रगति की है, जिससे महाराष्ट्र और गुजरात में विशेष रूप से बारिश में भारी कमी देखी गई है।

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

राज्य

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 31 घायल, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

देश-विदेश

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 31 घायल, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

गुजरात के वडोदरा में एक लग्जरी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 31 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटांबी स्टेडियम के पास हुआ।