क्या आप भी प्रतिदिन खाते हैं ब्रेड? तो ये खबर आपके लिए...

ब्रेड के नुकसान

क्या आप भी प्रतिदिन खाते हैं ब्रेड? तो ये खबर आपके लिए...

ब्रेड के नियमित सेवन से मोटापा, ब्लड शुगर में वृद्धि, और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जानिए इसके अधिक सेवन के दुष्प्रभाव।

 क्या आप भी प्रतिदिन खाते हैं ब्रेड  तो ये खबर आपके लिए

क्या आप भी प्रतिदिन खाते हैं ब्रेड? तो ये खबर आपके लिए... |

Side Effects of Bread: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्दी नाश्ता करने के लिए ब्रेड का सहारा लेते हैं। चाहे वह बटर ब्रेड हो, जैम ब्रेड, टोस्ट या फिर सैंडविच ब्रेड कई घरों के नाश्ते का हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना ब्रेड खाने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है? आइए जानते हैं प्रतिदिन ब्रेड खाना कितना सही?

ब्रेड खाने के नुकसान

ज्यादा कैलोरी और मोटापा 

व्हाइट ब्रेड रिफाइंड आटे से बनी होती है। इसमें फाइबर कम और शुगर ज्यादा होती है। रोज़ाना इसे खाने से मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है।

ब्लड शुगर लेवल पर असर 

डायबिटीज के मरीजों के लिए रोज़ाना ब्रेड खाना हानिकारक हो सकता है। व्हाइट ब्रेड ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देती है।

पेट की समस्याएं 

ज्यादा मात्रा में ब्रेड खाने से पेट फूलना, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर उन लोगों को समस्या होती है जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है।

पोषण की कमी 

रोजाना केवल ब्रेड पर निर्भर रहने से शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स जैसे ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे कमजोरी और थकान बढ़ सकती है।

व्हाइट ब्रेड बनाम ब्राउन ब्रेड 

व्हाइट ब्रेड 

रिफाइंड आटे से बनने के कारण इसमें फाइबर और पोषण कम होता है। यह जल्दी पचती है लेकिन ब्लड शुगर लेवल पर तुरंत असर डालती है।

ब्राउन/मल्टीग्रेन ब्रेड

इनमें अनाज, बीज और फाइबर ज्यादा होता है। यह हेल्दी ऑप्शन माना जाता है और डायटिंग करने वालों के लिए बेहतर है।

इन बातों का रखे ख्याल 

1. अगर आप रोज ब्रेड खाते हैं तो कोशिश करें कि व्हाइट ब्रेड की बजाय ब्राउन ब्रेड, ओट्स ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें।

2. ब्रेड को अंडा, पनीर, सब्जियों या मूंगफली के मक्खन के साथ खाएं, ताकि यह ज्यादा न्यूट्रिशियस बन सके।

3. डायबिटीज और हार्ट पेशेंट्स को ब्रेड का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

4. दिनभर की एनर्जी और पोषण के लिए केवल ब्रेड पर निर्भर न रहें, बल्कि संतुलित डाइट लें।

 

Note - The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures, It is meant only for general awarenes, We do not claim authenticity of any personal faith or ritual.

प्रमुख खबरें