Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

Munawar Faruqui Welcomes Daughter

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

Munawar Faruqui, winner of Bigg Boss 17, announced the birth of his daughter on Instagram, sharing hospital photos while keeping her face hidden.

munawar welcome baby girl मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी सेलेब्स दे रहें बधाईयां

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां.. |

Munawar Welcome Baby Girl: TV के फेमस रियलिटी शो 'Bigg Boss 17' के विनर मुनव्वर फारुकी के घर आई नन्ही परी। उनकी पत्नी महजबीन ने 1 मई शुक्रवार को बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी को मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट के आते ही सेलेब्स और फैंस मुनव्वर फारुकी को फिर से पिता बनने की बधाईयां दे रहे हैं।

मुनव्वर ने शेयर की तस्वीरें

स्टैंडप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से हॉस्पिटल की तस्वीरें शेयर करते हुए, बच्ची के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने बच्ची का चेहरा हाइड कर रखा है। 

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- 'घर में बरकत आई। धन्य महसूस कर रहा हूं। अल्हम्दुलिल्लाह। दुआओं में खास याद रखना!'

सेलेब्स और यूजर ने दी बधाई

पोस्ट सामने आने के बाद सेलेब्स और यूजर्स दे रहे बधाई। वरुण धवन ने लिखा कि- 'Congratulations Bhai', जन्नत जुबेर ने लिखा कि- 'Mubarak Bahut Bahut', इनके अलावा रीम शेख, अलीगोनी, दिग्विजय राठी समेत कई लोगों ने उन्हें दी बधाई।

कौन है मुनव्वर फारुकी?

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) एक प्रसिद्ध भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, रैपर और रियलिटी टीवी स्टार हैं, जो रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 1' (2022) और 'बिग बॉस 17' (2023) के विजेता के रूप में लोकप्रिय हुए। वे अपनी व्यंग्यात्मक कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं।

मुनव्वर की पर्सनल लाइफ

कॉमेडियन ने दो बार शादी की है। उन्होंने पहली शादी 2017 में जैसमीन से की थी, जिनसे एक बेटा भी है। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा टाइम तक नहीं चला और दोनों 2022 में अलग हो गए। 

फिर दूसरी शादी उन्होंने साल 2024 में महजबीन कोटवाला से की।  महजबीन एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। हाल ही में 2 मई 2026 को मुनव्वर और महजबीन ने एक बेटी का स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें