Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे...

Lemon Peel For Health

Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे...

नींबू के छिलके में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, स्किन की चमक बढ़ाने और पाचन में सहायक होते हैं।

lemon peel for health क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके जानिए इसके फायदे

Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे... |

Benefits Of Lemon Peel: नींबू को स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। हम अक्सर नींबू के रस का इस्तेमाल खाने के टेस्ट को बढ़ाने या शरवत पीने में इस्तेमाल करते हैं और छिलका फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसका छिलका भी किसी औषधि से कम नहीं? जी हां, जिस नींबू के छिलके को हम आमतौर पर बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन वो बेकार नही बल्कि बहुत फायदेमंद है। 

पोषक तत्वों का खजाना 

नींबू के रस की तरह उसका छिलका भी विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम, फाइबर और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये सभी तत्व शरीर को डिटॉक्स करने और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञ किरण गुप्ता के अनुसार, नींबू के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C मौजूद होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर फायदेमंद 

नींबू के छिलके में मौजूद विटामिन C शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है, जिससे आम सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर संक्रमणों से बचा जा सकता है।

स्किन के लिए वरदान 

नींबू का छिलका स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स डेड स्किन को हटाने और त्वचा की रंगत निखारने में मदद करते हैं।

यह चेहरे से दाग-धब्बे और टैनिंग कम करने में सहायक है। इसके फेस पैक या मास्क से चेहरे की चमक लौटाई जा सकती है। लेकिन इसे प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कराएं, क्योंकि नींबू की अम्लीयता कुछ स्किन टाइप पर एलर्जी पैदा कर सकती है। नाखून चमकाने में नींबू के छिलके को नाखूनों पर रगड़ें। इससे पीलापन कम होता है और नाखून चमकने लगते हैं।

पाचन में सहायक 

नींबू के छिलके को डिटॉक्स वाटर में इस्तेमाल किया जाए तो यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लीवर और किडनी को साफ करने में भी सहायक होता है।

इसके अलावा छिलके में मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

कैसे करें नींबू के छिलके का सेवन?

नींबू के छिलके को सीधे तौर पर खाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इसके कई स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प हैं -

1. नींबू को बिना छीले पतला काट लें और रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।

2. नींबू के छिलकों से टेस्टी और हेल्दी अचार तैयार किया जा सकता है।

3. कुछ लोग नींबू के छिलकों को उबालकर उसका पानी पीते हैं, जो शरीर के लिए डिटॉक्स का काम करता है।

 
 घरेलू उपयोग में भी कारगर 
1. एयर फ्रेशनर: नींबू के सूखे छिलके को कमरे में रखने से घर में ताजगी बनी रहती है।

2. सफाई में उपयोग: नींबू के छिलके से आप किचन सिंक, गैस स्टोव और मेटल बर्तनों को साफ कर सकते हैं। यह चमक बढ़ाता है और दुर्गंध भी हटाता है।

जरुरी बातें

1. नींबू का छिलका खरीदते समय ऑर्गेनिक नींबू का चुनाव करें ताकि उसमें पेस्टीसाइड्स की मात्रा न हो।

2. स्किन पर उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

3. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लें।

 

Note - The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures, It is meant only for general awarenes, We do not claim authenticity of any personal faith or ritual.

संबंधित सामग्री

सब्जियों के बचे हुए हिस्सों को फेंकने के बजाय इस तरह करें इस्तेमाल

लाइफ स्टाइल

सब्जियों के बचे हुए हिस्सों को फेंकने के बजाय इस तरह करें इस्तेमाल

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, सब्जियों के छिलके और डंठल पोषण से भरपूर होते हैं और इनका उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा सकता है।

करण जौहर ने शाहरुख- सलमान समेत कई सेलेब्स को किया अनफॉलो

मनोरंजन

करण जौहर ने शाहरुख- सलमान समेत कई सेलेब्स को किया अनफॉलो

Karan Johar unfollowed several Bollywood celebrities including Shah Rukh Khan and Alia Bhatt on Instagram, claiming he was undergoing a digital detox.

घमौरियों से निपटने के लिए लगाएं ये 5 नेचुरल चीजें

लाइफ स्टाइल

घमौरियों से निपटने के लिए लगाएं ये 5 नेचुरल चीजें

As temperatures rise, prickly heat becomes common. Experts advise against talcum powder, recommending natural remedies like aloe vera, cucumber, and sandalwood instead.

लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां

लाइफ स्टाइल

लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां

भारतीय खाने में हरी और लाल मिर्च का उपयोग आम है। जानिए कौन सी मिर्च स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है और क्यों।

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Discover simple home remedies using coconut oil, baking soda, turmeric, lemon, and sugar to effectively remove blackheads and improve skin health.