‘जनता की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं’... CM विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

CM Sai Gives Tough Message To Officers

‘जनता की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं’... CM विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को जनता से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। कहा- लोगों की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं।

‘जनता की सुनें उन्हें सुनाएं नहीं’ cm विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक अधिकारियों को जनता के साथ व्यवहार को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अधिकारी आम लोगों से शालीनता, धैर्य और सम्मान के साथ पेश आएं। लोगों की समस्याएं सुनें, उन्हें भाषण न सुनाएं।

रायपुर में अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यालय और फील्ड स्तर पर काम करने वाले अधिकारी ही सरकार का चेहरा होते हैं। ऐसे में उनका व्यवहार सीधे तौर पर शासन की छवि को प्रभावित करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के प्रति असंवेदनशील रवैया किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संवेदनशीलता ही प्रशासन की असली ताकत-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में पहुंचने वाले व्यक्ति को यह महसूस होना चाहिए कि उसकी बात गंभीरता से सुनी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य केवल प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में सक्रिय रहें और सीधे लोगों से संवाद करें। योजनाओं की सफलता केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि जनता के अनुभव से तय होती है।

“व्यवहार से बनता है सुशासन”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन केवल नीतियों और घोषणाओं से स्थापित नहीं होता, बल्कि अधिकारियों के व्यवहार से लोगों का भरोसा बनता है। यदि प्रशासन सरल, सहज और सहयोगात्मक रवैया अपनाए तो शिकायतें स्वतः कम होने लगती हैं।उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और जवाबदेही को अपने कार्य का मूल मंत्र बनाने की अपील करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी पूरा होगा, जब प्रशासन हर नागरिक के लिए सुलभ और सम्मानजनक बने।

सुशासन तिहार 2026 में होगी व्यवहार की भी समीक्षा

सीएम ने स्पष्ट किया कि “सुशासन तिहार 2026” के दौरान वे खुद अलग-अलग क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान केवल योजनाओं के क्रियान्वयन ही नहीं, बल्कि अधिकारियों के व्यवहार और संवेदनशीलता का भी आकलन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान अधिकारियों की जवाबदेही, शालीनता और समस्या समाधान की क्षमता को प्राथमिकता से परखा जाएगा।

1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान

प्रदेश में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन 1 मई से 10 जून तक किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे।पंचायत और वार्ड स्तर पर लोगों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी और मौके पर समाधान का प्रयास होगा। अभियान में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।

 

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू। 10 जून तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगेंगे, जहां जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

छत्तीसगढ़

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री से मिलकर नारी सशक्तिकरण पर चर्चा की और विधानसभा की कार्यवाही को प्रेरणादायक बताया।

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई की; VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई की; VIDEO वायरल

बस्तर के रेटावंड गांव में धर्मांतरण के आरोप पर ग्रामीणों ने एक पास्टर की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

​​​​​​​Raipur crime शादी से पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, 10 साल तक शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़

​​​​​​​Raipur crime शादी से पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, 10 साल तक शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को शादी से पहले गिरफ्तार किया गया। युवती ने 10 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें जन समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण होगा।