टैरो कार्ड कैसे काम करता है? जानिए ईशाना तिवारी से...

टैरो कार्ड की गहराइयाँ

टैरो कार्ड कैसे काम करता है? जानिए ईशाना तिवारी से...

टैरो कार्ड, जो 78 विशिष्ट चित्रों वाले कार्डों का एक डेक है, व्यक्ति के अवचेतन मन और ऊर्जा से संवाद स्थापित करने का माध्यम बनता है।

टैरो कार्ड कैसे काम करता है जानिए ईशाना तिवारी से

टैरो कार्ड कैसे काम करता है? जानिए ईशाना तिवारी से... |

How do Tarot Cards Work: टैरो कार्ड 78 विशिष्ट चित्रों वाले कार्डों का एक डेक है, जिसका उपयोग पश्चिमी विद्या में आत्म-खोज, मार्गदर्शन और वर्तमान स्थिति के आधार पर भविष्य की संभावनाओं को समझने के लिए किया जाता है। यह ज्योतिष की तरह ही 3 से 6 महीने की घटनाओं का संकेत दे सकता है, जो व्यक्ति के अवचेतन मन और ऊर्जा के साथ संवाद स्थापित करने का एक साधन है। टेरो कार्ड कैसे काम करता है, इसको लेकर नेशन मिरर की टीम ने बात चीत में टेरो कार्ड रीडर ईशाना तिवारी ने बताया टेरो कार्ड कैसे काम करता है? 

टैरो कार्ड क्या है? 

हमारी टीम से जब टैराकार्ड रीडर से सवाल किया गया कि- 'टैरो कार्ड कैसे काम करता है?

ईशाना तिवारी ने बताया कि-

'टैरो कार्ड भी एक तरह की पद्धति है कि हम कैसे प्रिडिक्शन करते हैं। ये समझिए कि एक राजा, उसकी प्रजा और उसकी सेना और उसकी रानियां है ना? और उन्हीं के गुरु। इस तरह से हम टैरोस को आसानी से समझ सकते हैं कि -टैरोस क्या है। अभी आप टैरोस के अंदर कार्ड्स होते हैं। कार्ड्स एनर्जी से डिफरेंट टाइप्स ऑफ़ एंजल्स है। आप जिस धर्म के हो अपने गुरुओं से जैसे भी आप उनको प्रे करके उनको चार्ज करते हो। चार्जिंग की प्रोसेस करने से पहले मेडिटेशन करे। प्रोसेस का एक तरीका होता, जब वो चार्च हो जाता है। '

आगे बताया कि-

'उसको चार्ज करने के बाद उनसे जो सवाल आप पूछते हैं। वैसे वो जबाव देता है। जो भी कार्ड्स निकलते हैं हम उसके हिसाब से प्रीडिक्शन देते हैं।
बेसिकली पिक्चर प्रिडिक्शन, कलर प्रिडिक्शन और एक टाइमलाइन प्रिडिक्शन टैरोस देता है। '

दूसरा सवाल- क्या टैरो कार्ड से किसी व्यक्ति का भविष्य बदल सकते हैं? 

ईशाना तिवारी ने बताया कि- 

'देखिए टैरो गाइडेंस के लिए है। कुछ चीजें प्रिडिक्ट कुछ चीजें फिक्स्ड है। कार्मिक और कुछ नॉन फिक्स है जिसको हम लोग बोलते हैं क्रियामान कर्म। 
तो अगर हम मैं आपको गाइडेंस देती हूं कि सर्टेन जगह जाने से आपको प्रॉफिट होगा तो आप मूव कीजिए। एक गाइडेंस है टैब। तो डेफिनेटली आप भाग्य बदल सकते हो। अब किसी का भाग्य एकदम नहीं बदल सकते हो। जो लिखा है वो तो होगा ही। पर कुछ इफेक्ट हम बुरी चीजों का कम कर सकते हैं और कुछ अच्छा लिखा है तो उसको ज्यादा पा सकते हैं।'  

 

 

प्रमुख खबरें