छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स की सुरक्षा समीक्षा के निर्देश,CM साय ने दिए निर्देश

सुरक्षा समीक्षा के निर्देश

छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स की सुरक्षा समीक्षा के निर्देश,CM साय ने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने क्रूज हादसे के बाद सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा समीक्षा और सुदृढ़ता से पालन के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स की सुरक्षा समीक्षा के निर्देशcm साय ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई क्रूज हादसे की दुखद घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। और सुरक्षा मानकों का सुदृढ़ता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जन सुरक्षा के विषय में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी और कोरबा सहित अन्य सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि जिन स्थलों पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां सुरक्षा मानकों का तत्काल परीक्षण (सुरक्षा ऑडिट) सुनिश्चित किया जाए और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन कराया जाए।

कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

सीएम साय ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित वाटर स्पोर्ट्स स्थलों पर उपयोग में लाए जा रहे उपकरणों का नियमित तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए,प्रशिक्षित और दक्ष मानव संसाधन की तैनाती की जाए, और किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु समुचित आपातकालीन प्रबंधन तंत्र सक्रिय रखा जाए। इसके साथ ही रेस्क्यू उपकरणों, लाइफ जैकेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता और कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित

उन्होंने कलेक्टरों को यह भी निर्देशित किया कि वे इन व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें और किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारियों-संचालकों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त निर्देश दिए, जिसमें जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया गया है।

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद: पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद: पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हुए। नक्सलियों द्वारा बिछाई गई IED को डिप्यूज करते समय धमाका हुआ।

IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!

छत्तीसगढ़

IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!

Three jawans were killed and another critically injured in an IED blast during a demining operation on the Kanker-Narayanpur border in Chhattisgarh.

Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

मध्य प्रदेश

Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

A cruise sank in Bargi Dam, Jabalpur on May 1, leading to several deaths. Sonu Sood has expressed anger over the lack of safety measures on social media.

‘जनता की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं’... CM विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

छत्तीसगढ़

‘जनता की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं’... CM विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को जनता से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। कहा- लोगों की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं।