पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल चुनाव में दोबारा मतदान

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान tmc-bjp कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प |

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा के 15 बूथों पर दोबारा मतदान हुआ। साउथ 24 परगना में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं फालता में वोटर्स ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। 

पुलिस का लाठीचार्ज

उन्होंने बताया कि वोटिंग के बाद TMC के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जब वे इसका विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई लोगों को पैर, सिर और हाथ में चोट आई है। वहीं, TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने पार्टी कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की। शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों में 86.11% और डायमंड हार्बर के 4 बूथों में 87.60% वोटिंग हुई। वहीं चुनाव आयोग ने बंगाल में 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए।

15 सीट पर दौबारा वोटिंग

दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना में आते हैं। वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पार्टी का दावा है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ की गई है। 

प्रदेश की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया, कहा आलोचना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।

Bharatpur Shooting Dead: पति ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर किया सुसाइड!

राजस्थान

Bharatpur Shooting Dead: पति ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर किया सुसाइड!

In Bharatpur, Rajasthan, a man shot his wife and then himself during a family wedding event. The wife is critically injured.

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।

बंगाल के 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग, EVM से छेड़छाड़ और झड़प के बाद फैसला

देश-विदेश

बंगाल के 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग, EVM से छेड़छाड़ और झड़प के बाद फैसला

कोलकाता में TMC ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने के आरोप लगाए, दावा किया कि चुनावी धांधली का प्रयास हो रहा है। CM ममता बनर्जी ने स्थिति की समीक्षा की।