चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर विमान से नीचे कूदा, आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई एयरपोर्ट पर विचित्र घटना

चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर विमान से नीचे कूदा, आरोपी गिरफ्तार

एयर अरेबिया की फ्लाइट में शारजाह से चेन्नई आते समय एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलकर लैंडिंग के दौरान कूद गया। घटना के बाद एयरपोर्ट का मुख्य रनवे कुछ समय के लिए बंद रहा।

चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर विमान से नीचे कूदा आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर विमान से नीचे कूदा |

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद गया। यह विमान शारजाह से चेन्नई पहुंचा था और इसमें 231 यात्री सवार थे।

विमान से नीचे कूदा शख्स

घटना सुबह करीब 3:23 बजे की है। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई।

फ्लाइट्स में देरी

वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है साथ ही उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन भी बंद रहे। घटना के बाद मुख्य रनवे को 3:25 बजे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू किया गया। इस दौरान कई फ्लाइट्स में देरी हुई। लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। मुख्य रनवे बंद होने के दौरान कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे से चलाए गए।

प्रमुख खबरें