Sunil Pal and Samay Raina: कपिल शो में समय रैना और सुनील पाल के बीच हुई नोक-झोक, वीडियो वायरल

Comedy Clash on Kapil's Show

Sunil Pal and Samay Raina: कपिल शो में समय रैना और सुनील पाल के बीच हुई नोक-झोक, वीडियो वायरल

Comedians Sunil Pal and Samay Raina exchanged humorous jibes on ''The Kapil Sharma Show'', creating a viral moment among fans.

sunil palsamay raina कपिल शो में समय रैना और सुनील पाल के बीच हुई नोक-झोक वीडियो वायरल

कपिल शो में समय रैना और सुनील पाल के बीच हुई नोक-झोक, वीडियो वायरल |

Clash on Kapils Show: टीवी का पॉपुलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना और मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया गेस्ट के तौर पर पहुंचे। फिर जब सुनील पाल ने शो में एंट्री ली तो समय पहले थोड़ा हैरान हुए। फिर दोनों एक दूसरे को रोस्ट करते नजर आएं।  

बता दें कि,  विवाद के बाद पहली बार समय और रणवीर पहली बार किसी शो में नजर आएं।

सुनील पाल की एंट्री से समय हैरान

एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया गेस्ट बनकर गए, लेकिन जैसे ही सीनियर कॉमेडियन सुनील पाल की एंट्री होती है, तो समय रैना पर वो तंज कसते हैं।  एपिसोड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना सुनील पाल की खिंचाई करते है। 

कपिल शर्मा समय की ओर इशारा करते हुए सुनील पाल से पूंछते है कि,  'सुनील भाई आपने अभी इनको माफ कर दिया कि नहीं कर दिया, क्योंकि ये आपसे सच में बड़ा प्यार करते हैं।' इस पर सुनील पाल जबाव देते हुए कहते है कि- 'मैं तो रिक्वेस्ट करता हूं। मैं किसी को कुछ नहीं कहता।'

सुनील ने समय की कॉमेडी पर कसा तंज

जब अर्चना पूरन सुनील पाल से सवाल करती है कि, ' मैं पूछना चाहती हूं सुनील, ऐसा क्या किया समय ने?' इस पर सुनील पाल ने समय  कॉमेडी पर तंज कसते हुए कहा कि, 'मैं ये कहता हूं कि अदब की महफिल हो, प्यार करो गालिब को, और इनकी महफिल हो तो सिर्फ गाली बको।' 

समय का करारा जबाव

समय ने सुनील पाल का जबाज देते हुए कहा कि- 'जहां तक बात गालियों की है, मैंने जो भी गालियां सीखी हैं, वो मैंने सुनील पाजी के वीडियो से ही सीखी हैं।' इतने में कपिल कहते हैं उन्होंने कभी गाली नहीं बकी, तो समय बोले 'नहीं ये नहीं, इनके वीडियोज पे कमेंट्स से सीखीं मैंने।' इसके बाद सब हसने लगे।

कपिल ने सीरियस महौल को किया कॉमेडी

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सीरियस महौल के बीच कॉमेडी करते हुए सुनील पाल से पूछा कि, वो समय रैना को आतंकवादी क्यों बोलते हैं। ऐसा कौन सा उन्होंने उन्हें मुंह से ग्रेनेड फेंकते हुए देख लिया?

सुनील का जबाव-'कपिल भाई, अगर ये मुंह से ग्रेनेड मार देते तो अच्छा था, क्योंकि जो ये मारते हैं, वो नहीं सहा जाता है। जो समझ में नहीं आता, वो समाज में नहीं आता। और जो समाज में नहीं आता है वो तो आतंकवादी होता ही है।'

समय ने उड़ाया था सुनील पाल का मजाक

दरअसल समय रैना ने अपने 'स्टिल अलाइव' स्टैंडअप शो के दौरान सुनील पाल का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि- 'सब आ गए थे हमें खाने के लिए। नेता, सेलेब्रिटीज, सुनील पाल। इन्‍होंने तो मुझे कपिल शर्मा से सीखने की सलाह दी थी, जबकि वह तो खुद मेरे अगले एपिसोड में आने वाले थे। वो मुझे मैसेज कर रहे थे कि लव योर शो। बिग फैन ऑफ योर शो। क्‍या टाइमिंग है।'

फिर एक इंटरव्यू में भी समय ने सुनील पाल को लेकर कहा कि-  'मैं सुनील पाल के बारे में नहीं सोचता। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत पहले ही एक बात सीख ली थी कि अगर कोई किसी दूसरे के बारे में बकवास कर रहा है, तो इसका मतलब है कि वह खुद किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जिस इंसान के मन में शांति होती है, उसे किसी दूसरे की मानसिक शांति भंग करने में मजा नहीं आता। शायद कोई हताशा है, मुझे नहीं पता कि वह एक इंसान के तौर पर कैसे हैं, मेरी उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। सुनील पाल एक मशहूर हस्ती थे, हालांकि राजू श्रीवास्तव उनसे बेहतर थे।' 


 

संबंधित सामग्री

समय रैना और रणवीर इलाहाबादी नेटफ्लिक्स पर एक साथ आएंगे नजर

मनोरंजन

समय रैना और रणवीर इलाहाबादी नेटफ्लिक्स पर एक साथ आएंगे नजर

Comedian Samay Raina and YouTuber Ranveer Allahabadi reunite for a special episode of 'The Great Indian Kapil Show' on Netflix, streaming on May 2.