Mystery at Patna Hotel

Patna Hotel Murder Or Suicide: होटल में सोती रही गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, हत्या या आत्महत्या?

In Patna, a man was found dead, hanging in a hotel room. His family suspects murder, while his girlfriend claims it was a suicide.

By : हेमा गुप्ता
Patna Hotel Murder Or Suicide: होटल में सोती रही गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, हत्या या आत्महत्या?

Patna Hotel Murder Or Suicide: होटल में सोती रही गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, हत्या या आत्महत्या?

Patna Hotel Murder Or Suicide: बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित 'रुद्र होटल' में एक शादीशुदा युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा हुआ था। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला था। संतोष का शव होटल के कमरा नंबर-205 में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

गर्लफ्रेंड का बयान 

पुलिस के पूछताछ करने पर गर्लफ्रेंड चंचल कुमारी ने बताया कि- 

'हम दोनों का 2 साल से अफेयर चल रहा था। हम अक्सर छिप-छिपकर मिला सकते थे। होटल में हम मिलने ही आए थे। मैं रूम में सो रही थी। संतोष ने सुसाइड कब किया मुझे इस बात की जानकारी नहीं हुई। जब मेरी नींद खुली तो मैंने संतोष को फंदे से लटका हुआ देखा। उसकी मौत हो चुकी थी।'

होटल मैनेजर का बयान

मैनेजर रितेश कुमार ने बताया कि- 'सोमवार दोपहर करीब 12 बजे संतोष एक महिला के साथ आए थे। महिला भी शादीशुदा थी। होटल का कमरा नंबर-205 बुक कराया था। संतोष ने अपना पता आधार कार्ड के अनुसार जहानाबाद बताया था। आंचल का पता उसके आधार कार्ड में यूपी का था। आधार कार्ड को पुलिस ने जब्त कर लिया है।'

उसने आगे बताया कि- 

दोनों ने रात 11 बजे खाना मंगाया था। फिर करीब डेढ़ बजे आंचल ने एंबुलेंस बुलाई थी।  आंचल ने कहा कि संतोष की तबीयत खराब हो गई है। अस्पताल ले जाना होगा। जब तक एंबुलेंस आई संतोष की मौत हो गई थी, जिसके बाद होटल के स्टाफ ने मुझे जानकारी दी। मैं होटल पहुंचा। हम लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस होटल का CCTV, रजिस्टर सहित आधार कार्ड भी अपने साथ ले गई है।'

4 मई को पहुंचे थे होटल

DSP रंजन ने बताया कि- 'संतोष अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सोमवार को होटल में पहुंचे थे। दोनों ने एक कमरा लिया और देर रात संतोष की मौत हो गई। लड़की का कहना है कि संतोष ने सुसाइड किया है, जबकि संतोष के परिजन लड़की पर मर्डर का आरोप लगा रहे हैं।'

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर