उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड CM ने की संस्थान समीक्षा

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास और विस्तार की समीक्षा की, इसे शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठाए।

उत्तराखंड के cm धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल (हरिद्वार) सचिवालय में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू कर इसे कुंभ से पहले पूरा करने और राज्य के सभी जनपदों की लोक कला पर आधारित गतिविधियां भी इसमें शामिल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 

अधिकारियों को दिए निर्देश

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को संस्थान में वैदिक गणित, वेद-विज्ञान, उपनिषद दर्शन, भारतीय तर्कशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान और जीवन मूल्यों पर आधारित आधुनिक शोध व्यवस्था विकसित करने समेत डिजिटल पांडुलिपि संरक्षण, आधुनिक पुस्तकालय, शोध प्रयोगशालाएं, ई-लर्निंग सुविधाओं से संस्थान को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनाने के लिए निर्देश दिए।

CM धामी ने कहा संस्थान को भारतीय विद्या शाखाओं के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के साथ ही पर्यटन, आयुर्वेद, ज्योतिष और योग शिक्षा के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में वाहन मालिकों, महिला सशक्तिकरण, और शहरी विकास योजनाओं पर केंद्रित अनेक निर्णय लिए गए।

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

देश-विदेश

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड के सरकारी संस्थानों, पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों को धमकी भरे मेल और सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।