क्रिकेटर्स अब अपनी गर्लफ्रैंड नही ले जा सकेंगे अपने साथ, BCCI का नया नियम!

BCCI to Limit 'Girlfriend Culture'

क्रिकेटर्स अब अपनी गर्लफ्रैंड नही ले जा सकेंगे अपने साथ, BCCI का नया नियम!

BCCI is set to implement strict rules to curb the presence of cricketers' girlfriends during matches, following concerns about team discipline and professionalism.

क्रिकेटर्स अब अपनी गर्लफ्रैंड नही ले जा सकेंगे अपने साथ bcci का नया नियम

BCCI का नया नियम, क्रिकेटर्स अब अपनी गर्लफ्रैंड नही ले जा सकेंगे अपने साथ! |

BCCI Plans Girlfriend Culture: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ट (BCCI) क्रिकेटर्स के लिए एक सख्त नियम लागू करने की तैयारी में है।

दरअसल, IPL 2026 के दौरान कई प्लेयर्स की गर्लफ्रैंड उनके साथ बस में नजर आती है। होटल में भी उनके साथ रुकती है। इन सबको देखते हुए। बोर्ड 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को खत्म करने की तैयारी में हैं।

कई प्लेयर्स गर्लफ्रेंड के साथ आते हैं नजर

मैच के दौरान अकसर हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की गर्लफ्रैंड अकसर साथ नजर आती है। उन्हें अकसर बस में साथ में सफर करते, होटल में साथ में रुकते देखा गया है। पिछले कुछ दिनों से यशस्वी और अर्शदीप को भी उनके गर्लफ्रेंड के साथ देखा जा चुका है।

BCCI के अधिकारी का बयान

सूत्रो के मुताबिक, BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि- 'हम इस पर आपस में चर्चा कर रहे हैं। बीसीसीआई की अगली बैठक में इस पर बात होगी। पत्नी और परिवार के लोगों के खिलाड़ियों के साथ होटल में रुकने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन गर्लफ्रेंड के मामले में थोड़ा गंभीर होना पड़ेगा। BCCI ऑस्ट्रेलिया में पिछली टेस्ट सीरीज हारने के बाद क्रिकेटरों पर सख्त नियम लागू किए थे, जिसमें पार्टनर और बच्चे 45 दिनों से ज्यादा के विदेशी दौरों पर दो सप्ताह तक साथ रह सकते हैं। इस बारे में BCCI के अधिकारी ने कहा कि हमने ये नियम बनाया था। 

BCCI के अधिकारी ने कहा कि-

'IPL को लेकर भी कुछ करना होगा। पहले IPL में गर्लफ्रेंड को खिलाड़ियों के होटल में रुकने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब ये ट्रेंड बन गया है।'

अधिकारी ने आगे कहा कि-

'मैंने IPL के एक एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि हमें पत्नी और 'ऑफिशियली एनाउंस गर्लफ्रेंड' को साथ में रुकने की अनुमति देने को कहा गया है। 

इस पर BCCI अधिकारी ने हैरान होते हुए ACU अधिकारी से पूछा कि- 'ये ऑफिशियली एनाउंस गर्लफ्रेंड का नियम कहां से आया तो एसीयू अधिकारी ने कहा कि सर हम तो ऐसे ही कर रहे हैं।'   

आगे हो सकता है विवाद

सूत्रो के मुताबिक, कहा गया कि- रिलेशनशिप की वजह से आगे विवाद हो सकते है, क्योकि कुछ क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड शिकायत कर चुकी है। साथ ही एक अधिकारी ने कहा कि- कई बार खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड की वजह से बस इंतजार करते रुक रहती है,  जो टीम अनुशासन के लिहाज से सही नहीं माना जा रहा। इसको लकेर चिंता जताते हुए कहा कि- इस तरह की ढील से टीम के माहौल और प्रोफेशनलिज्म पर असर पड़ सकता है। 

अगली बैठक में बन सकते है नियम

BCCI की अगली बैठक में 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को खत्म किया जा सकता है। इस पर सख्त नियम बनाए जा सकते है। सिर्फ IPL मैच के लिए ही नहीं बल्कि बाकि मैचों के लिए भी ये नियम लागू किए जा सकते हैं।

सूत्रों का मानना है कि यदि इस पर समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो भविष्य में बड़े विवाद खड़े हो सकते हैं। इसलिए या तो एंटी करप्शन तंत्र को और मजबूत किया जाए या फिर ऐसे लोगों की टीम के साथ मौजूदगी पर स्पष्ट रूप से रोक लगाई जाए। 
 

संबंधित सामग्री

DC vs CSK IPL 2026: आज होगा दिल्ली और चेन्नई टीम के बीच मुकाबला

खेल

DC vs CSK IPL 2026: आज होगा दिल्ली और चेन्नई टीम के बीच मुकाबला

Delhi Capitals and Chennai Super Kings clash in IPL 2026 at Delhi's Arun Jaitley Stadium, with both teams having an equal win-loss record so far.

MI Vs LSG IPL 2026 Result: हिटमैन की वापसी होते ही MI गाड़ी पटरी पर लौटी, LSG को मिली हार

खेल

MI Vs LSG IPL 2026 Result: हिटमैन की वापसी होते ही MI गाड़ी पटरी पर लौटी, LSG को मिली हार

In IPL 2026, Mumbai Indians defeated Lucknow Super Giants by 6 wickets at Wankhede Stadium. Rohit and Rickelton led the chase with stellar fifties.

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, मैच के खास मोमेंट्स

देश-विदेश

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, मैच के खास मोमेंट्स

गुजरात टाइटंस ने IPL में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा कर लगातार तीसरी जीत हासिल की। साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली।

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

खेल

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

In IPL 2026, Match 46 sees Gujarat Titans and Punjab Kings clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, highlighting their current form and standings.

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दोपहर में होगा मुकाबला

खेल

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दोपहर में होगा मुकाबला

SRH and KKR will face off in the 44th match of IPL 2026 at Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad. The game begins at 3:30 PM.