CM योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित, रवि किशन की ली फिरकी

रवि किशन की ली फिरकी

CM योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित, रवि किशन की ली फिरकी

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath increased salaries for 1.43 lakh educators in Gorakhpur and inaugurated 71 development projects.

cm योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित रवि किशन की ली फिरकी

रवि किशन की ली फिरकी |

CM योगी आदित्यानाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। बढ़े हुए वेतन (18000) की धनराशि के चेक बांटे। योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के दौरान CM योगी ने रविकिशन की PHD की मानद उपाधि की चुटकी ली।

‘डिग्री से नहीं मिलेगी नौकरी’

CM योगी ने कहा- रविकिशन आए थे। कहने लगे कि आपने बधाई नहीं दी। मैंने पूछा क्यों? इस पर बोले कि मुझे PHD की उपाधि मिली है। मैंने कहा- वह मानद उपाधि है। फिर कहने लगे कि नाम के आगे प्रोफेसर लिखूंगा। मैंने कहा- आप प्रोफेसर लिख नहीं सकते। ये डिग्री लेकर जाएंगे तो आपको इसके नाम पर कहीं नौकरी नहीं मिलेगी।

रवि किशन की फिरकी

CM योगी ने कहा- आप केवल उस डिग्री को टांग सकते हैं। आप गले में टांगकर और लटकाकर जाइए। अब रवि कह रहे हैं कि डॉक्टर लिखूंगा। अगर ऐसा डॉक्टर इलाज करने चला जाएगा तो क्या होगा। सीएम योगी ने अंत में कहा कि आपको मानद उपाधि मिली है, इसके लिए आपको बधाई देता हूं। इस पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। रवि किशन ने भी खड़े हुए और हाथ जोड़कर CM को प्रणाम किया। 

71 विकास परियोजनाओं की सौगात

बता दें कि UP में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात 1.43 लाख शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 10000 रुपए मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया।  बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल से लागू हो गया है। इसके अलावा, CM योगी आज गोरखपुर महानगर को कुल 71 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। 26 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 45 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। करेंगे। इस पर 612 करोड़ 31 लाख 84 हजार रुपए खर्च आया। सभी परियोजनाएं गोरखपुर विकास प्राधिकरण की हैं।

2-लेन ब्रिज का उद्घाटन

CM ने महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में 14 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित 2-लेन ब्रिज का उद्घाटन किया। पुल के शुभारंभ के मौके पर CM योगी ने कहा-2017 के पहले गोरखपुर में माफिया व मच्छर से लोग परेशान थे। यहां का नाम सुनकर लोग डरते थे। कोई निवेश करने भी नहीं आता था। यहां का नौजवान काफी परेशान था। अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। नौकरी नहीं मिलती थी लेकिन आज यह स्थिति नहीं है। गीडा में अकेले 50 हजार लोगों को रोजगार मिला है।

संबंधित सामग्री

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।