G RAM G Bill पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, मनरेगा को बताया भ्रष्टाचार का पर्याय

g-ram-g-bill-shivraj-singh-chauhan-manrega-statement

G RAM G Bill पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, मनरेगा को बताया भ्रष्टाचार का पर्याय

g ram g bill पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान मनरेगा को बताया भ्रष्टाचार का पर्याय

G RAM G Bill Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में G RAM G बिल को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जहां उन्होंने मनरेगा को भ्रष्टाचार का पर्याय बताया। साथ ही अन्य कई मुद्दों पर अपनी बात कही।

G RAM G Bill Shivraj Singh Chauhan: मनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय?

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 20 साल पहले मनरेगा योजना आई थी। इससे पहले कई रोजगार योजनाएं थीं। फिर या तो उनका स्वरूप बदला या योजना का नाम बदला गया। मनरेगा योजना भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी। मजदूरों के बजाय मशीन या कॉन्ट्रेक्टर से काम हो रहा था। ओवर स्टेटमेंट बनाना, एक ही काम बार बार करना ये सब हो रहा था। इसलिए इस पर सालभर से विचार चल रहा था।

Also Read-Shivraj Singh: मामा शिवराज ने बहनों से किया बड़ा वादा

G RAM G Bill Shivraj Singh Chauhan: प्रशासनिक व्यय बढ़ाकर 9 प्रतिशत

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मनरेगा न विकास के लिए कारगर थी औरमजदूरों के लिए उपयोगी थीपैसे का उपयोग गांव के सुनियोजित विकास में नहीं हो रहा थाइसलिए विकसित भारत के लिए जी राम जी योजना लाए हैं। अब मजदूर को रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 120 दिन की गई है। इसके लिए वित्तीय प्रावधान भी किए जा रहे हैं। इसलिए प्रशासनिक व्यय 6% से बढ़ाकर 9% किया गया है।

Also Read-हर भारतीय को एक दक्षिण भारतीय भाषा सीखनी चाहिए: शिवराज सिंह चौहान

G RAM G में रहेगी पारदर्शिता

उन्होंने G RAM G के फायदे बताते हुए कहा कि इसमें पारदर्शिता रहेगी। खेती में बुवाई और कटाई के समय इस योजना के काम को राज्य स्थगित कर सकेंगे। पंजाब में एक दिन का विधानसभा का सत्र हो रहा है। जिसमें इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाने की बात कही जा रही है। इस संवैधानिक संसद व्यवस्था के खिलाफ है। यह अमर्यादित, अंधविरोध, अमर्यादित है।

Also Read-CM मोहन यादव के कार्यक्रम में हंगामा करने वाला युवक निकला वांटड आरोपी

पंजाब में बहुत करप्शन

शिवराज सिंह ने पंजाब को करप्शन से ग्रसित बताया। उन्होंने कहा कि आधे से अधिक गांव का ऑडिट ही नहीं हुआ। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई ही नहीं की। मजदूर कह रहे हैं उन्हें भुगतान ही नहीं मिलता।

अमित शाह और सीएम मोहन की तारीफ की

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयान ‘मंत्री को ही योजना के बारे में जानकारी नहीं’ पर कहा कि स्वर्गीय पीएम हों या राहुल बाबा, कल्पना लोक में रहते हैं। देश में तो रहते ही नहीं। अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम तेज गति से काम कर रहे हैं। मुझसे अधिक ऊर्जा है। इसी तेज गति से काम करते हैं। मेरी शुभकामना है। संघ को लेकर आए दिग्विजयसिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि अपने बुद्धि और विवेक से काम करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।

Vastu Tips: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? संभल जाएं

सनातन

Vastu Tips: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? संभल जाएं

According to Vastu Shastra, washing clothes at night can negatively impact prosperity. Experts recommend morning or noon for positive energy.

चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर विमान से नीचे कूदा, आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर विमान से नीचे कूदा, आरोपी गिरफ्तार

एयर अरेबिया की फ्लाइट में शारजाह से चेन्नई आते समय एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलकर लैंडिंग के दौरान कूद गया। घटना के बाद एयरपोर्ट का मुख्य रनवे कुछ समय के लिए बंद रहा।