Shivraj Singh: मामा शिवराज ने बहनों से किया बड़ा वादा

shivraj-singh-chauhan-made-a-big-promise-to-ladli-behna

Shivraj Singh: मामा शिवराज ने बहनों से किया बड़ा वादा

shivraj singh मामा शिवराज ने बहनों से किया बड़ा वादा

किसानों के लिए भी खोला खजाना

Shivraj Singh chauhan :केंद्र में मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार खातेगांव पहुंचे. जहां उन्होंने रोड शो कर आम जनता का आभार किया. शिवराज मामा का जगह-जगह स्वागत किया. इसके बाद डाक बगला मैदान में आयोजित जनसभा को शिवराज सिंह ने संबोधित किया.

रोड शो कर जताया आभार

केंद्र में मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार खातेगांव पहुंचे. जहां उन्होंने रोड शो के माध्यम से खातेगांव सहित पूरे क्षेत्र की आम जनता का आभार किया. वहीं लोगों ने पुष्प वर्षा से शिवराज मामा का जगह-जगह स्वागत किया. इसके बाद डाक बगला मैदान में आयोजित जनसभा को शिवराज सिंह ने संबोधित किया.

Shivraj Singh:किसानों के हित में बनी कई नीतियां-शिवराज

शिवराज सिंह ने कहा कि, "किसानों का विकास और कल्याण प्रधानमंत्री मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में कई नीतियां परिवर्तित की हैं. जैसे हमारे यहां इंडोनेशिया और मलेशिया से बिना किसी इंपोर्ट ड्यूटी के कच्चा तेल, पाम ऑयल आता था. जिसके कारण लगातार सोयाबीन के दाम कम हो रहे थे. इसलिए केन्द्र सरकार ने फैसला किया है, कि अब बाहर का तेल अगर यहां आएगा, तो उन्हें 27.5% टैक्स देना पड़ेगा.

Shivraj Singh:बासमती चावल से हटा निर्यात शुल्क

केंद्र सरकार ने बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने का निर्णय लिया. बासमती राइस से निर्यात शुल्क के हट जाने से बासमती उत्पादक किसानों को अपनी उपज के ठीक दाम मिलेंगे और बासमती चावल की मांग बढ़ने के साथ ही निर्यात में भी वृद्धि होगी. वहीं सरकार ने प्याज के निर्यात शुल्क को 40% से कम कर 20% कर दिया है. जिससे प्याज उत्पादक किसानों को प्याज के अच्छे दाम मिलेंगे और प्याज का निर्यात भी बढ़ेगा. किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत मिलेगी.

Shivraj Singh chauhan लाड़ली बहन बनेगी लखपति दीदी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "अब लाड़ली बहना से लखपति दीदी बनाना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है. कोई बहन अब गरीब नहीं रहेगी, हर बहन लखपति बनेगी." उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से अनेकों काम अपनी बहनों को देते हुए उनकी आमदनी बढ़ाना है. लखपति दीदी का मतलब है कि, हर बहन की प्रति माह आय कम से कम 10 हजार रूपए हो और सालाना आय 1 लाख से ज्यादा हो. ये बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है.

Read More :- मुंबई एयरपोर्ट और ताज पैलेस होटलः बम से उड़ाने की धमकी मिली

Watch Now:-  घुटनों पर बैठ, अल्बानिया के पीएम

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।