मध्यप्रदेश में बड़ा निवेश

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में बड़ा निवेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 21 जुलाई को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंजुल शरद शाह और उनके चार सहयोगियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को स्वागत किया और कहा कि वे खुले मन से मध्यप्रदेश में निवेश करें, सरकार हर संभव मदद करेगी। भेंट के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी विभाग और पारस कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन कर आदान-प्रदान किया गया। कम्पनी का कन्ट्री हेड क्वार्टर (कॉर्पोरेट ऑफिस) नवी मुम्बई में है। कंपनी ऑप्टिकल सिस्टम्स का उत्पादन करती है। 

मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना

प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि पारस कंपनी को प्रदेश की सेमीकंडक्टर पॉलिसी बेहद पसंद आई है और अपनी यूनिट लगाने के लिए कंपनी ने भूमि भी पसंद कर ली है।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम सेलवेंद्रम, प्रबंध निदेशक, मप्र औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड चन्द्रमौली शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कम्पनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि वे मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करना चाहते हैं। शुरुआती दौर में कंपनी करीब 6 हजार 200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस परियोजना से 2500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने भूमि का चयन कर लिया है। जल्द ही भूमि आवंटन के लिए भी प्रस्ताव देंगे। 

जानें आखिर क्या है पारस कंपनी?

मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस लिमिटेड भारत की अग्रणी रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है. जो रक्षा, अंतरिक्ष एवं एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए स्वदेशी तकनीकों एवं उच्चस्तरीय इंजीनियरिंग समाधान विकसित एवं निर्मित करती है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है तथा कम्पनी के इक्विटी शेयर राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेज एवं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध हैं। कंपनी को रक्षा एवं उच्च परिशुद्धता विनिर्माण क्षेत्र में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा कंपनी का वर्तमान मार्केट कैपिटलाईजेशन लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। कंपनी द्वारा ऑप्टिक्स एवं ऑप्ट्रॉनिक सिस्टम, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, ईओ/आईआर सिस्टम, एंट्री ड्रोन सिस्टम्स, आरएफ एवं माइक्रोावेव सिस्टम, ईएमपी प्रोटेक्शन सिस्टम, क्वान्टम टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी एवं हेवी इंजीनियरिंग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।  कंपनी के विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग प्रतिष्ठान महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तेलंगाना राज्यों में संचालित हैं। यह कंपनी रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ, इसरो, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों एवं अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राराष्ट्रीय संस्थाओं को तकनीकी समाधान उपलब्ध करा रही है।  कंपनी द्वारा बर्तमान में सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में संभावनाओं का विस्तार किया जा रहा है। 

निवेश-रोजगार-औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

अपने बिजनेस एक्स्टेंशन के इसी क्रम में कंपनी की विश्वस्तरीय OSAT (Outsourced Semiconducto Assembly and Test) इकाई स्थापित करने की योजना है।  इस परियोजना की स्थापना के लिए कंपनी को लगभग 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इस संबंध में एमरीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, उज्जैन द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों को डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड के फेज-2 में लगभग 40 एकड़ क्षेत्रफल की उपयुक्त भूमि दिखाई गई है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भूमि स्थल का मौका मुआयना कर लिया गया है तथा इसी भूमि को परियोजना स्थापना के लिए उपयुक्त मानते हुए प्रारंभिक रूप से चयनित कर लिया गया है।  प्रस्तावित परियोजना के स्थापित होने से मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर एवं उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा राज्य में निवेश, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर