Fertilizer Shortage Barwani: बड़वानी जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने...

fertilizer-shortage-barwani-farmers-memorandum

Fertilizer Shortage Barwani: बड़वानी जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,दी आंदोलन की चेतावनी!

fertilizer shortage barwani बड़वानी जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनदी आंदोलन की चेतावनी

खरीफ सीजन में बढ़ी खाद की मांग, नहीं मिल रही पर्याप्त आपूर्ति

Fertilizer Shortage Barwani: बड़वानी जिले में खरीफ सीजन की फसलों के लिए खाद की मांग बढ़ गई है, लेकिन शासन-प्रशासन के दावों के बावजूद किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल रही। किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं, जिससे वे बेहद परेशान हैं।

चार तहसीलों में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन

गुरुवार को भारतीय किसान संघ ने खाद संकट के विरोध में जिले की चार तहसीलों पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। संघ के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदारों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और खाद संकट को लेकर नाराज़गी जताई।

एक सप्ताह में समाधान नहीं तो आंदोलन

भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री कमल तोमर ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो जिले की सभी तहसीलों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

read more: बारूद फैक्ट्री के जहरीला पानी पीने से 25 मवेशियों की मौत!, जांच जारी

किसानों को हो रही भारी परेशानी

Fertilizer Shortage Barwani:

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पिछले एक महीने से किसान खेती और घरेलू कामकाज छोड़कर खाद के लिए लंबी लाइनें लगा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल रही, जिससे खेती पर असर पड़ रहा है।

सरकार पर अन्याय का आरोप, समाधान की मांग

Fertilizer Shortage Barwani: भारतीय किसान संघ ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया और स्पष्ट किया कि संघ ऐसे हालात में चुप नहीं बैठेगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सात दिनों के भीतर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलें समय पर सुरक्षित रह सकें।

read more: सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारी शुरू… शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 29 किमी लंबे बनेंगे घाट

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लू से निपटने के लिए जिलों में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर जोर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चिंता जताई।

CM डॉ. यादव ने किया

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव ने किया 'इंडिया से भारत: एक प्रवास' पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 'इंडिया से भारत: एक प्रवास' पुस्तक का विमोचन किया।

70 साल के शख्स ने 20 साल की युवती से किया चौथा निकाह, दूसरी पत्नी पहुंची थाने

उत्तर प्रदेश

70 साल के शख्स ने 20 साल की युवती से किया चौथा निकाह, दूसरी पत्नी पहुंची थाने

गाजियाबाद में हाजी खलील ने 20 वर्षीय युवती से चौथा निकाह किया, जिसके बाद परिवार में विवाद उत्पन्न हुआ। पत्नी नाजरीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।