पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

भगवंत मान की राष्ट्रपति से मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चिंता जताई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात जताई चिंता

पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी के 6 राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को असंवैधानिक करार देते हुए सीएम मान ने इसे ‘संविधान की हत्या’ बताया। 

2 विधायक और 6 सांसद… यह कैसा लोकतंत्र?

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में भाजपा के मात्र 2 विधायक हैं, लेकिन अब राज्यसभा में उनके 6 सांसद हो गए हैं।

यह कैसे संभव है? 

मान ने तर्क दिया कि दलबदल कानून के तहत किसी पार्टी का विलय तभी मान्य होता है जब दो-तिहाई धड़ा प्रस्ताव पास करे। 

बागी सांसदों पर साधा निशाना

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले ये लोग भाजपा को गुंडों और डराने-धमकाने वालों की पार्टी कहते थे, लेकिन आज वहां जाकर ये वाशिंग मशीन में धुल गए हैं। अगर वाकई इंकलाब लाना था, तो पद छोड़ते और भाजपा की टिकट पर दोबारा चुनकर आते।

संविधान में राइट टू रिकॉल की मांग

सीएम मान ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है जब संविधान में ‘राइट टू रिकॉल’ (वापस बुलाने का अधिकार) का प्रावधान शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने भारी बहुमत से विधायकों को चुना और उन विधायकों ने राज्यसभा सदस्य चुने। यह जनता का जनादेश था, जिसका इन सांसदों ने अपमान किया है।

संबंधित सामग्री

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, मैच के खास मोमेंट्स

देश-विदेश

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, मैच के खास मोमेंट्स

गुजरात टाइटंस ने IPL में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा कर लगातार तीसरी जीत हासिल की। साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली।

लुधियाना में हरियाणा CM नायब सैनी का दौरा आज: कार्यकर्ताओं को देंगे ‘विजय मंत्र’, चुनावी रणनीति पर मंथन

हरियाणा

लुधियाना में हरियाणा CM नायब सैनी का दौरा आज: कार्यकर्ताओं को देंगे ‘विजय मंत्र’, चुनावी रणनीति पर मंथन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूती पर चर्चा हुई।

मैच के दौरान फैन को लगी थी चोट, प्रीति जिंटा ने पूछा हाल

खेल

मैच के दौरान फैन को लगी थी चोट, प्रीति जिंटा ने पूछा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी प्रियांश आर्य के शॉट से फैन को चोट लगी। प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल के जरिए फैन का हाल जाना और अगले मैच के लिए इनवाइट किया।

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मची है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र में नशे में होने के आरोप लगे हैं।

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

खेल

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

In IPL 2026, Match 46 sees Gujarat Titans and Punjab Kings clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, highlighting their current form and standings.