Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारी शुरू...

simhastha-2028-shipra-river-ghats-construction

Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारी शुरू… शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 29 किमी लंबे बनेंगे घाट

simhastha 2028 shipra river ghats construction सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारी शुरू… शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 29 किमी लंबे बनेंगे घाट

 सिंहस्थ की तैयारियों में तेजी

Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: सिंहस्थ महापर्व 2028 के मद्देनजर उज्जैन में शिप्रा नदी के दोनों ओर 29.215 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की सरकार ने इस कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए जल संसाधन विभाग के ज़रिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। घाट निर्माण पर 778.91 रूपए करोड़ की लागत आएगी।

संभावित विरोध को देखते हुए केविएट दाखिल

सरकार को आशंका है कि घाट निर्माण के दौरान कुछ लोग विरोध कर सकते हैं। ऐसे में हाईकोर्ट में बिना किसी एकतरफा निर्णय के सरकार का पक्ष सुना जाए, इसके लिए इंदौर खंडपीठ में केविएट दायर करने की तैयारी है। इससे कोर्ट में कोई याचिका आने पर नमामि शिप्रा परियोजना इकाई को सूचना मिलेगी और विभाग जवाब दे सकेगा। read more: भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी… कोहेफिजा पुलिस ने नागपुर से लाखों का चोरी किया सोना किया बरामद

रामघाट जैसे रेड स्टोन का होगा उपयोग

पहले घाटों के निर्माण में स्थानीय पत्थरों का उपयोग प्रस्तावित था, लेकिन अब तय किया गया है कि पूरे 29 किमी क्षेत्र में रामघाट जैसे आकर्षक रेड स्टोन का उपयोग होगा। इसी के अनुसार डीपीआर की शर्तों में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं कि घाटों की गुणवत्ता और सौंदर्य में कोई समझौता न हो।

 घाट निर्माण के अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्य भी प्रस्तावित

घाट निर्माण के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर भी विकास कार्य होंगे। इसमें शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाट, आत्मोलिंगेश्वर मंदिर, भर्तृहरि गुफा और अंगारेश्वर मंदिर के पास वेंटेड कॉजवे, स्टॉप डैम, बैराज और तालाबों की मरम्मत शामिल है। यह सभी कार्य समय-सीमा में पूरे करने की योजना है।

सीसी रोड व अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी

Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: दुर्गादास की छतरी के पास सीसी रोड निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर पहुंच और सुविधा मिल सके। साथ ही घाट क्षेत्रों में प्रकाश, जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुविधाजनक अनुभव मिल सके। read more: उत्तरकाशी में आपदा राहत तेज़, अब तक 190 लोगों का रेस्क्यू, सीएम धामी ने लिया ग्राउंड रिपोर्ट    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।