MP NEWS : मध्य प्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारंभ

bhopal-to-pachmarhi-45-minutes-helicopter-service-mp

MP NEWS : मध्य प्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारंभ

mp news   मध्य प्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारंभ

Bhopal to Pachmarhi helicopter service : मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां इंट्रा स्टेट हवाई सेवा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर इस नई पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर शुभारंभ किया। इस सेवा से राजधानी भोपाल से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी तक का सफर केवल 45 मिनट में पूरा हो जाएगा, जो पहले सड़क मार्ग से लगभग 5 घंटे का समय लेता था।

3 सक्टरों में संचालन

सेक्टर 1: भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची आदि। सेक्टर 2: इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मंदसौर, खंडवा आदि। सेक्टर 3: जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, खजुराहो, रीवा, सतना आदि। इस योजना के तहत हेलीकॉप्टर में कम से कम 6 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी और यह सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर चलायी जाएगी, जिसमें निजी ऑपरेटर सेवा प्रदान करेंगे।

पर्यटन और आर्थिक विकास में सुधार

पीएमश्री सेवाएं केवल यात्रा को आसान और तेज़ बनाने के साथ ही मध्य प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई दिशा देंगी। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार, होमस्टे व्यवसाय और हस्तशिल्प उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह सेवा राज्य की आर्थिक समृद्धि और सामाजिक विकास में सहयोगी सिद्ध होगी।

नई सुविधाएं और योजनाएं

राजा भोज एयरपोर्ट पर ‌‘डिजी यात्रा’, ‘फ्लाईब्रेरी’, ‘किड्स प्ले ज़ोन’, और केट-I से केट-II ILS प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शुरू की गई हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिले। इसके अलावा, प्रदेश में जल्द ही उज्जैन विमानक्षेत्र का निर्माण होगा, जो मध्य प्रदेश का नौवां एयरपोर्ट होगा।

मुख्यमंत्री के विचार

मुख्यमंत्री ने इस सेवा को “पर्यटन, सुरक्षा और समृद्धि की कुंजी” बताया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोगों और पर्यटकों के लिए यात्रा का समय कम होगा और अनुभव अधिक सुखद बनेगा। इस पहल से मध्य प्रदेश देश में इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टिविटी शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा

हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा का नियमित संचालन 20 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के अंतर्गत यह सेवा मध्य प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान देगी। ‘पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का संचालन प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में 5 दिन किया जाएगा। यह नई इंट्रा स्टेट एयर सर्विस मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी और प्रदेश की दूरियां घटाकर दिलों को जोड़ेगी। भोपाल से पचमढ़ी की यात्रा महज 45 मिनट की हो जाएगी, जिससे पर्यटक सुविधाजनक, तेज और आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकेंगे।    

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड

उत्तराखंड के CM धामी ने की मदन मोहन मालवीय संस्थान की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास और विस्तार की समीक्षा की, इसे शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठाए।

हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

देश-विदेश

हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट होने से 5 यात्री घायल हुए। घटना तब हुई जब विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था। जांच जारी है।

Baseer Ali Fight Video Viral: बिग बॉस 19 के फेम बसीर ने कैमरामैन के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल..

मनोरंजन

Baseer Ali Fight Video Viral: बिग बॉस 19 के फेम बसीर ने कैमरामैन के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल..

Baseer Ali, a contestant from Bigg Boss 19, was seen assaulting a cameraman in a video that has gone viral on social media.

13 मिनट में 52 लाख लूटे, गुजरात पुलिस ने UP से 2 आरोपियों को दबोचा

उत्तर प्रदेश

13 मिनट में 52 लाख लूटे, गुजरात पुलिस ने UP से 2 आरोपियों को दबोचा

गुजरात के सूरत में 7 हथियारबंद लुटेरों ने बैंक पर धावा बोला और 52 लाख रुपए लूट लिए। इन्हें अयोध्या और गोंडा से गिरफ्तार किया गया।

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

देश-विदेश

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी ने हार के बावजूद इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने BJP और चुनाव आयोग पर अन्यायपूर्ण प्रक्रियाओं का आरोप लगाया।