अमरूद के छिलकों के उपयोग

अमरूद खाकर कूड़े में न फेंके छिलके, इकट्ठा कर ऐसे करें इस्तेमाल, घर के इन 5 कामों में आएंगे यूज

जानिए कैसे अमरूद के छिलके घर की सफाई, पौधों की देखभाल और किचन हैक्स में उपयोगी हो सकते हैं। इनसे खाद, रूम फ्रेशनर और क्लीनर भी बन सकता है।

By : सोनिया रायकवार
अमरूद खाकर कूड़े में न फेंके छिलके, इकट्ठा कर ऐसे करें इस्तेमाल, घर के इन 5 कामों में आएंगे यूज

अगर आप भी अमरूद के छिलके डस्टबिन में फेंक देते हैं तो रुक जाइए. यहां हम आपको अमरूद के छिलकों के बेहतरीन इस्तेमाल बता रहे हैं. इन्हें अपनाकर आप छिलकों का जबरदस्त फायदा उठा सकते हैं.मीठे और रसीले अमरूद खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. लेकिन अमरूद का स्वाद लेने के बाद अमूमन हम इसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं. अगर आप भी अब तक ऐसा ही करते आए हैं तो ठहरिए. अमरूद के छिलके केवल खाने या फेंकने के लिए नहीं बल्कि घर और गार्डनिंग के कामों में भी बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.

इनमें मौजूद पोषक तत्व, प्राकृतिक सुगंध और एसिडिक गुण घर की सफाई, पौधों की देखभाल और किचन हैक्स में बहुत काम आते हैं. आइए जानते हैं अमरूद के छिलकों के ऐसे ही अनोखे इस्तेमाल, जो आपके घर को महकाने से लेकर पैसे बचाने तक में मदद करेंगे.

पौधों के लिए जैविक खाद बनाएं: 

अमरूद के छिलकों को आप कचरे में फेंकने के बजाय उसकी खाद बना सकते हैं. इसके लिए छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटें और खाद में मिला दें. यह पौधों को नाइट्रोजन और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है.

छिलकों से बनेगा नेचुरल रूम फ्रेशनर: 

छिलकों को पानी में दालचीनी या लौंग के साथ उबालें. इसकी भाप और खुशबू पूरे घर की दुर्गंध दूर कर हवा को तरोताजा कर देती है.

क्लीनर बनाएं: 

अमरूद के छिलकों से आप बेहतरीन और खुशबूदार क्लीनर बना सकते हैं. इसके लिए आप छिलकों को पानी में उबाल लें और फिर इसमें नींबू का रस और डेटॉल मिलाकर प्लास्टिक की बोतल में भर लें. तैयार मिश्रण का इस्तेमाल फ्रिज, माइक्रोवेव और बाकी घर की चीजों की सफाई के लिए किया जा सकता है.

बर्तनों की बदबू होगी दूर: 

अमरूद के छिलकों से आप बर्तनों की बदबू भी दूर कर सकते हैं. खासकौर पर नॉन-वेज या अंडे जैसी चीजें बनाने के बाद बर्तन से तेज बदबू आती है. इसलिए आप बर्तन को साबुन से धोने के बाद अमरूद के छिलके से उन्हें रगड़ें. इससे जिद्दी महक तुरंत गायब हो जाती है.


 

संबंधित सामग्री

बिना मेहनत निकलेगा नींबू का पूरा रस, काटने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

बिना मेहनत निकलेगा नींबू का पूरा रस, काटने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

नींबू को अधिक कुशलता से निचोड़ने के लिए रोलिंग, गर्म पानी का उपयोग, और माइक्रोवेव ट्रिक्स जैसे तरीके बताए गए हैं।

मनी प्लांट-तुलसी ही नहीं, छोटी सी बालकनी में भी उगा सकते हैं ये 7 बड़े पौधे, घर बनेगा खूबसूरत गार्डन

मनी प्लांट-तुलसी ही नहीं, छोटी सी बालकनी में भी उगा सकते हैं ये 7 बड़े पौधे, घर बनेगा खूबसूरत गार्डन

छोटी बालकनी में मॉन्स्टेरा, एलिफेंट ईयर, बर्ड ऑफ पैराडाइज जैसे बड़े पौधे लगाकर उसे आकर्षक गार्डन में बदल सकते हैं।

आलू उबालना आसान, लेकिन छीलना है मुश्किल? अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में निकल जाएगा छिलका

आलू उबालना आसान, लेकिन छीलना है मुश्किल? अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में निकल जाएगा छिलका

आलू उबालने से पहले उस पर हल्की सी कट लगाने से छीलने में आसानी होती है, जिससे बर्बादी भी कम होती है और समय भी बचता है।

मिट्टी में हल्दी डालने से क्या होता है? इस्तेमाल करने का सही तरीका

मिट्टी में हल्दी डालने से क्या होता है? इस्तेमाल करने का सही तरीका

हल्दी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ पौधों के लिए भी लाभदायक होती है, जैसे कि कीटनाशक और फफूंदनाशक के रूप में।

फ्रिज में रखा खीरा 2 दिन में सिकुड़कर हो गया बेकार? फेंकने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक

फ्रिज में रखा खीरा 2 दिन में सिकुड़कर हो गया बेकार? फेंकने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक

सिकुड़ गए खीरे को दोबारा फ्रेश और क्रंची बनाने के घरेलू टिप्स, जिसमें बर्फ का पानी और गीले किचन टॉवल का इस्तेमाल शामिल है.

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर