हल्दी के औषधीय गुण

मिट्टी में हल्दी डालने से क्या होता है? इस्तेमाल करने का सही तरीका

हल्दी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ पौधों के लिए भी लाभदायक होती है, जैसे कि कीटनाशक और फफूंदनाशक के रूप में।

By : सोनिया रायकवार
मिट्टी में हल्दी डालने से क्या होता है? इस्तेमाल करने का सही तरीका

रसोई घर में मौजूद हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद और रंग ही नहीं बढ़ाती, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही हल्दी आपके घर में लगे पेड़-पौधों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है? गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, गमले की मिट्टी में थोड़ी सी हल्दी मिलाने से पौधों को संजीवनी मिलती है और वे तेजी से फलते-फूलते हैं। अक्सर मिट्टी में कीड़े लग जाने या फंगल इंफेक्शन के कारण पौधे सूखने लगते हैं। ऐसे में हानिकारक केमिकल पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल करने के बजाय रसोई की हल्दी का प्रयोग एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है। 

शक्तिशाली कीटनाशक 

हल्दी में प्राकृतिक रूप से 'करक्यूमिन' नाम का तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जब आप गमले की मिट्टी में हल्दी डालते हैं, तो यह मिट्टी के भीतर पनपने वाले हानिकारक कीड़ों, फफूंदी और हानिकारक बैक्टीरिया को जड़ से खत्म कर देती है।

जड़ों को सड़ने से सुरक्षा

गमले के पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी डल जाने या जलनिकासी सही न होने के कारण मिट्टी में फंगस लग जाती है। इससे पौधे की बारीक जड़ें गलने और सड़ने लगती हैं, जिससे हरा-भरा पौधा भी अचानक सूखने लगता है। हल्दी मिट्टी की अत्यधिक नमी से पैदा होने वाले फंगल संक्रमण को रोकती है और जड़ों के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बनाकर उन्हें मजबूत और सुरक्षित बनाए रखती है।

पौधों की छंटाई और जख्मों का उपचार

जब सुंदरता या ग्रोथ के लिए पौधों की कटाई-छंटाई करते हैं या गलती से कोई टहनी टूट जाती है, तो पौधे का वह खुला भाग इंफेक्शन के प्रति संवेदनशील हो जाता है। ऐसी स्थिति में कटी हुई टहनी पर या पौधे की जड़ों के पास हल्दी का पाउडर छिड़कने से एक एंटीसेप्टिक मरहम की तरह काम करता है। यह हवा में मौजूद बैक्टीरिया को पौधे के अंदर प्रवेश करने से रोकता है।

चींटियों और दीमक को भगाने में असरदार 

कई बार गमले की मिट्टी में लाल या काली चींटियां अपना घर बना लेती हैं और जड़ों को कुतरकर नुकसान पहुंचाती हैं। इसके अलावा मिट्टी में लगने वाली दीमक भी पौधे को अंदर से खोखला कर देती है। हल्दी की तीखी गंध और गुण चींटियों और मिट्टी के छोटे-छोटे कीटों को बिल्कुल पसंद नहीं आते। मिट्टी में हल्दी का छिड़काव करते ही ये कीड़े और चींटियाँ तुरंत गमला छोड़कर भाग जाते हैं।

इस्तेमाल करने का सही और आसान तरीका

गुड़ाई करें- सबसे पहले किसी खुरपी या चम्मच की मदद से गमले की ऊपरी 1-2 इंच मिट्टी की हल्की गुड़ाई कर लें।
हल्दी छिड़कें- एक छोटे गमले के लिए आधा चम्मच और बड़े गमले के लिए एक चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर मिट्टी के चारों तरफ छिड़कें।
मिट्टी में मिलाएं- हल्दी को ऊपरी मिट्टी में अच्छी तरह मिक्स कर दें ताकि यह हवा में उड़े नहीं।
हल्का पानी दें- हल्दी मिलाने के बाद थोड़ा सा पानी डालें ताकि यह घुलकर जड़ों तक पहुँच सके।

संबंधित सामग्री

मनी प्लांट-तुलसी ही नहीं, छोटी सी बालकनी में भी उगा सकते हैं ये 7 बड़े पौधे, घर बनेगा खूबसूरत गार्डन

मनी प्लांट-तुलसी ही नहीं, छोटी सी बालकनी में भी उगा सकते हैं ये 7 बड़े पौधे, घर बनेगा खूबसूरत गार्डन

छोटी बालकनी में मॉन्स्टेरा, एलिफेंट ईयर, बर्ड ऑफ पैराडाइज जैसे बड़े पौधे लगाकर उसे आकर्षक गार्डन में बदल सकते हैं।

घर में लगाएं ये 5 पौधे, धन-समृद्धि के साथ बढ़ेगी पॉजिटिविटी!

घर में लगाएं ये 5 पौधे, धन-समृद्धि के साथ बढ़ेगी पॉजिटिविटी!

जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से पांच पौधे घर में लगाने से सुख-समृद्धि और धन लाभ होता है और उनका सही स्थान क्या है।

अमरूद खाकर कूड़े में न फेंके छिलके, इकट्ठा कर ऐसे करें इस्तेमाल, घर के इन 5 कामों में आएंगे यूज

अमरूद खाकर कूड़े में न फेंके छिलके, इकट्ठा कर ऐसे करें इस्तेमाल, घर के इन 5 कामों में आएंगे यूज

जानिए कैसे अमरूद के छिलके घर की सफाई, पौधों की देखभाल और किचन हैक्स में उपयोगी हो सकते हैं। इनसे खाद, रूम फ्रेशनर और क्लीनर भी बन सकता है।

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

गर्मी में बढ़ते स्किन प्रॉब्लेम्स के लिए नीम के पानी से ट्रीटमेंट बेहद फायदेमंद है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर है.

महंगे कपड़ों पर लग गए हैं हल्दी के निशान? किचन में रखी इन चीजों से मिनटों में करें साफ

महंगे कपड़ों पर लग गए हैं हल्दी के निशान? किचन में रखी इन चीजों से मिनटों में करें साफ

जानिए कैसे आप अपने किचन में मौजूद सामग्री से महंगे कपड़ों पर लगे हल्दी के जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026