बालकनी के लिए सजावटी पौधे

मनी प्लांट-तुलसी ही नहीं, छोटी सी बालकनी में भी उगा सकते हैं ये 7 बड़े पौधे, घर बनेगा खूबसूरत गार्डन

छोटी बालकनी में मॉन्स्टेरा, एलिफेंट ईयर, बर्ड ऑफ पैराडाइज जैसे बड़े पौधे लगाकर उसे आकर्षक गार्डन में बदल सकते हैं।

By : सोनिया रायकवार
मनी प्लांट-तुलसी ही नहीं, छोटी सी बालकनी में भी उगा सकते हैं ये 7 बड़े पौधे, घर बनेगा खूबसूरत गार्डन

 

अगर आपको लगता है कि छोटी बालकनी में सिर्फ मनी प्लांट, तुलसी या छोटे-छोटे पौधे ही लगाए जा सकते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। सही पौधे का चुनाव, उचित आकार का गमला, पर्याप्त रोशनी और नियमित देखभाल के साथ छोटी सी बालकनी को भी हरे-भरे गार्डन में बदला जा सकता है। कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो गमले में लगाए जाने के बावजूद समय के साथ काफी बड़े हो जाते हैं। इनके बड़े-बड़े पत्ते और रंग-बिरंगे फूल बालकनी को बेहद खूबसूरत लुक दे सकते हैं। यहां तक कि एक पौधा ऐसा भी है, जिससे आपको घर पर ही फल मिल सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 7 पौधों के बारे में, जो बालकनी में आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़े हो सकते हैं. 

1. मॉन्स्टेरा: मॉन्स्टेरा को लोगों ने आमतौर पर घर के अंदर छोटे गमले में देखा होगा, लेकिन सही देखभाल मिलने पर ये काफी बड़ा हो सकता है. इसे बड़े गमले में लगाएं और बढ़ने के लिए मॉस पोल या कोई मजबूत सहारा दें. इसे तेज लेकिन सीधी धूप से बचाकर रोशनी वाली जगह रखना अच्छा रहता है.

समय के साथ इसके बड़े-बड़े कटे हुए पत्ते बालकनी को ट्रॉपिकल लुक दे सकते हैं. इसकी पत्तियों पर धूल न जमने दें और समय-समय पर उन्हें साफ करते रहें.

2. एलिफेंट ईयर- अगर आप ऐसा पौधा चाहते हैं जो देखते ही नजर आ जाए, तो एलिफेंट ईयर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके बड़े और दिल की शेप के पत्ते सही माहौल मिलने पर काफी फैल सकते हैं.

इसे बड़े गमले में लगाना चाहिए और मिट्टी में नमी बनाए रखें. इसे हल्की छांव या ऐसी जगह पसंद आती है जहां बहुत तेज सीधी धूप न पड़े. गर्म और नमी वाले मौसम में इसकी ग्रोथ और भी तेजी से हो सकती है.

3. बर्ड ऑफ पैराडाइज- बर्ड ऑफ पैराडाइज के पत्ते बड़े होते हैं. ये बालकनी को बेहद स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. सही देखभाल के साथ ये गमले में भी करीब 5 से 6 फीट तक लंबा हो सकता है. इस पौधे को अच्छी धूप चाहिए. अगर इसे सही जगह और अच्छी रोशनी मिले तो समय के साथ इसमें खूबसूरत नारंगी और नीले रंग के फूल भी आ सकते हैं. हालांकि, इसके पूरी तरह डेवलप होने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए इसे लगाने के बाद सब्र रखना जरूरी है.

4. पपीता- इस लिस्ट में पपीते का नाम देखकर आप चौंक सकते हैं. दरअसल, आमतौर पर लोग सोचते हैं कि पपीता जैसे फलदार पेड़ के लिए जमीन और बड़ा बगीचा चाहिए, लेकिन इसे बड़े ग्रो बैग या ड्रम में भी उगाया जा सकता है. पपीते को अच्छी धूप, गहरी जगह और ऐसी मिट्टी चाहिए जिसमें पानी जमा न हो. ये तेजी से बढ़ने वाला पौधा है और सही कंडीशंस में कुछ समय बाद फल भी दे सकता है. यानी बालकनी सिर्फ हरी-भरी ही नहीं होगी, बल्कि आपको घर पर उगा फल भी मिल सकता है.

5. करी पत्ता- करी पत्ते का पौधा शुरुआत में काफी छोटा होता है, इसलिए ज्यादातर लोगों को अंदाजा नहीं होता कि समय के साथ ये कितना बड़ा हो सकता है. इसे बड़े गमले में लगाकर अच्छी धूप लगा सकते हैं. बीच-बीच में इस पौधे की छंटाई करना भी जरूरी है. छंटाई से पौधा ज्यादा घना और झाड़ीनुमा बनने में मदद मिलती है. बड़ा होने पर इससे घर के खाने के लिए ताजा करी पत्ते भी मिलते रहेंगे. यानी खूबसूरती के साथ इसका इस्तेमाल भी रोजमर्रा की रसोई में किया जा सकता है.

6. गुड़हल- गुड़हल को देखकर अक्सर लगता है कि ये छोटा फूलों वाला पौधा है, लेकिन सही देखभाल में ये काफी बड़ा झाड़ीनुमा पौधा बन सकता है. बड़े गमले और अच्छी धूप में यह करीब 5 से 6 फीट तक बढ़ सकता है. इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए नियमित छंटाई भी जरूरी है. सही देखभाल मिलने पर इसमें सीजन के दौरान ढेर सारे फूल आ सकते हैं, जिससे बालकनी रंग-बिरंगी और बेहद खूबसूरत नजर आएगी.

7. बोगनवेलिया- बोगनवेलिया को अगर बढ़ने के लिए मजबूत सहारा मिल जाए, तो ये गमले से निकलकर बालकनी की रेलिंग या दीवार तक फैल सकता है. शुरुआत में ये छोटा नजर आता है, लेकिन जड़ें मजबूत होने के बाद इसकी ग्रोथ काफी तेज हो सकती है. अगर आप इसे सही दिशा में बढ़ने के लिए सहारा देते रहें और समय-समय पर छंटाई करें, तो कुछ समय बाद ये पूरी बालकनी को फूलों से भर सकता है.

संबंधित सामग्री

घर में लगाएं ये 5 पौधे, धन-समृद्धि के साथ बढ़ेगी पॉजिटिविटी!

घर में लगाएं ये 5 पौधे, धन-समृद्धि के साथ बढ़ेगी पॉजिटिविटी!

जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से पांच पौधे घर में लगाने से सुख-समृद्धि और धन लाभ होता है और उनका सही स्थान क्या है।

अमरूद खाकर कूड़े में न फेंके छिलके, इकट्ठा कर ऐसे करें इस्तेमाल, घर के इन 5 कामों में आएंगे यूज

अमरूद खाकर कूड़े में न फेंके छिलके, इकट्ठा कर ऐसे करें इस्तेमाल, घर के इन 5 कामों में आएंगे यूज

जानिए कैसे अमरूद के छिलके घर की सफाई, पौधों की देखभाल और किचन हैक्स में उपयोगी हो सकते हैं। इनसे खाद, रूम फ्रेशनर और क्लीनर भी बन सकता है।

मिट्टी में हल्दी डालने से क्या होता है? इस्तेमाल करने का सही तरीका

मिट्टी में हल्दी डालने से क्या होता है? इस्तेमाल करने का सही तरीका

हल्दी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ पौधों के लिए भी लाभदायक होती है, जैसे कि कीटनाशक और फफूंदनाशक के रूप में।

नर्सरी से लाए हरे-भरे पौधे कुछ ही दिनों में क्यों मुरझा जाते हैं? पानी, मिट्टी से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी।

नर्सरी से लाए हरे-भरे पौधे कुछ ही दिनों में क्यों मुरझा जाते हैं? पानी, मिट्टी से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी।

नए पौधे अक्सर घर लाने के कुछ दिनों बाद मुरझा जाते हैं। जानिए पानी, मिट्टी और धूप से जुड़ी गलतियां जो पौधों के स्वास्थ्य पर पड़ती हैं भारी।

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और शोध कार्यों की सराहना की।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 8 september