Stretch Marks Removal Tips: स्ट्रेच मार्क्स से पाना चाहते हैं छुटकारा तो कर लें अपनाएं घरेलू उपाय!

stretch-marks-removal-home-remedies

Stretch Marks Removal Tips: स्ट्रेच मार्क्स से पाना चाहते हैं छुटकारा तो कर लें अपनाएं घरेलू उपाय!

stretch marks removal tips स्ट्रेच मार्क्स से पाना चाहते हैं छुटकारा तो कर लें अपनाएं घरेलू उपाय

Stretch Marks Removal Tips: स्ट्रेच मार्क्स एक सामान्य समस्या है, ये त्वचा पर रेखाओं के रूप में दिखाई देती हैं और आमतौर पर पेट, बस्ट्स, कूल्हों, पीठ, और जांघों पर नजर आती हैं। शरीर के आकार में बदलाव के दौरान जैसे गर्भावस्था, वजन बढ़ने या घटने, या शरीर के हार्मोनल बदलावों के कारण स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। ज्यादातर गर्भावस्था के बाद ये समस्या आती जिससे कुछ समस्या नहीं होती लेकिन फिगर अच्छा दिखे इसलिए कई लोग स्ट्रेच मार्क हटाने के तरीके ढ़ूढते रहते है, ऐसे में आज हम आपको इस लेख में स्ट्रेच मार्क से छुटकारा पाने के कुछ उपाय बताएंगे।

स्ट्रेच मार्क्स के मुख्य वजह

1. गर्भवती महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और बढ़ते पेट के कारण स्ट्रेच मार्क्स बन सकते हैं।

2. जब शरीर में तेजी से वजन बढ़ता है या घटता है, तो त्वचा को उस बदलाव के साथ तालमेल बैठाने में कठिनाई होती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स उत्पन्न होते हैं।

3. किशोरावस्था, गर्भावस्था, और कुछ चिकित्सा स्थितियों में हार्मोनल बदलाव स्ट्रेच मार्क्स का कारण बन सकते हैं।

अपनाएं ये प्राकृतिक उपचार

एलोवेरा (Aloe Vera)

यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और कोलाजेन निर्माण को बढ़ावा देने वाले गुण होते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद कर सकते हैं।

इस तरह से करें इस्तेमाल..

ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर हल्के से मालिश करें। 5-20 मिनट बाद इसे धो लें। इसे रोज़ाना करें, ताकि आपको अच्छे परिणाम मिल सकें।

कोको बटर (Cocoa Butter)

यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है और यह त्वचा को मुलायम बनाता है। इससे त्वचा में खिंचाव कम होता है और स्ट्रेच मार्क्स के दिखने में कमी आती है।

इस तरह से करें इस्तेमाल..

कोको बटर को अपने स्ट्रेच मार्क्स पर अच्छे से लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें, इससे रोजाना मालिश करने से फायदे हो सकते हैं।

नारियल तेल (Coconut Oil)

यह एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते हैं जो त्वचा को नरम और लचीला बनाते हैं। यह त्वचा के खिंचाव को कम करता है और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर सकता है।

इस तरह से करें इस्तेमाल..

नारियल तेल को हल्का गरम करें। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथों से मसाज करें। रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें। प्रतिदिन करने से लाभ मिल सकते हैं।

जैतून का तेल (Olive Oil)

यह त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स गुण होते हैं जो त्वचा को पुनर्निर्माण करने में मदद करते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में सहायता करते हैं।

इस तरह से करें इस्तेमाल

जैतून के तेल को हल्का सा गरम करें। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर मालिश करें। इसे रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें। इससे काफी लाभ मिल सकते हैं।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

खेल

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सवाल उठ गए हैं।

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।