Hug Day Special: वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन आज, जानिए गले लगाने के फायदे...

hug-day-special-6th-day-of-valentine-week

Hug Day Special: वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन आज, जानिए गले लगाने के फायदे...

hug day special वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन आज जानिए गले लगाने के फायदे

Hug Day Special: वैलेंटाइन वीक चल रहा है, यह वीक पूरे साल का सबसे खूबसूरत और प्यार दर्शाने का सबसे अच्छा वीक होता है। प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं। उनके साथ जीने - मरने , साथ निभाने , खुश रखने का वादा करते है। हर दिन किसी न किसी रूप में प्यार, दोस्ती या रिश्तों को दर्शाने के लिए समर्पित होता है। यह रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाने का सबसे अच्छा मौका होता है। ऐसे में आज वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन है। यह दिन 'Hug Day'के रुप में मनाते हैं।

गले लगाना महज एक घटना नहीं बल्कि गले लगाना एक थेरेपी का काम करता है, इससे आपका पार्टनर सुकून महसूस करता है। वो कुछ समय के लिए सारे टेंशन भूल जाते हैं। चिंताएं कम, मन शांत, रिश्तों में विश्वास, अपनापन बढ़ता है।

आइए जाने की गले लगाने के फायदे?

गले लगाना – सिर्फ भावनात्मक इशारा नहीं, बल्कि एक थेरेपी

गले लगाना इंसान की सबसे प्राकृतिक भावनात्मक प्रतिक्रियाओं में से एक है। यह सेफ्टी, प्यार, सहयोग, और विश्वास की भावना को दर्शाता है। जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो केवल भावनाएं ही नहीं जुड़तीं, बल्कि शरीर के अंदर भी जैविक परिवर्तन होते हैं।

वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

सूत्रो के अनुसार, University of North Carolina की एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग रोजाना 20 सेकंड तक गले मिलते हैं, उनमें तनाव से जुड़े हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है और ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) का स्तर बढ़ता है। ऑक्सीटोसिन को ‘लव हॉर्मोन’ या ‘फील गुड हॉर्मोन’ कहा जाता है, जो खुशी, विश्वास और आत्मीयता को बढ़ाता है।

मानसिक तनाव में राहत

1. तनाव कम करता है: गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ता है, जो कोर्टिसोल को घटाता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और मन शांत होता है।

2. एंग्जाइटी और डिप्रेशन में मददगार: जब कोई हमें गले लगाता है, तो हमारा नर्वस सिस्टम एक्टिवेट होता है, जिससे मानसिक दबाव कम होता है और भावनात्मक सुरक्षा का एहसास होता है।

3. अकेलेपन को करता है दूर: अकेलापन आज की दुनिया की बड़ी समस्याओं में से एक है। गले लगाने जैसा छोटा सा स्पर्श व्यक्ति को ‘belongingness’ की भावना देता है और emotional isolation को खत्म करता है।

रिश्तों में गहराई और विश्वास

गले लगाना केवल तनाव ही नहीं घटाता, यह रिश्तों को भी मजबूत करता है। यह बताता है कि आप सामने वाले के लिए संवेदनशील और केयरिंग हैं। माता-पिता और बच्चों के बीच, दोस्तों, पार्टनर या जीवनसाथी – सभी के बीच गले लगाना भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करता है।

जर्मनी में हुई एक रिसर्च में यह सामने आया कि जो कपल रोजाना एक-दूसरे को गले लगाते हैं, उनकी रिलेशनशिप ज्यादा मजबूत और तनावमुक्त होती है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है गले लगाना

एक शोध में यह बात सामने आई है कि अगर आप किसी को सिर्फ 20 सेकंड तक गले लगाते हैं, तो यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। यह प्रभाव खासतौर पर उन परिस्थितियों में ज्यादा प्रभावी होता है, जब आप किसी तनावपूर्ण कार्य (Stressful Task) को करने जा रहे हों। उस स्थिति में किसी करीबी को गले लगाते है तो तनाव कम करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकता है। यानी यह छोटा-सा स्पर्श शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में एक प्रभावशाली उपाय हो सकता है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

1. अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, 75% लोग गले लगने के बाद खुद को तनावमुक्त महसूस करते हैं।

2. 30 सेकंड की हग 5 मिनट की मेडिटेशन जितनी प्रभावशाली साबित हो सकती है – ऐसा एक मेटा एनालिसिस में सामने आया है।

एक हग भगाएं तनाव को दूर

आज की भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा भरी जिंदगी में हम अपने आसपास के लोगों से भावनात्मक रूप से दूर हो गए हैं। टेक्नोलॉजी ने हमें स्क्रीन के जरिए तो जोड़ा है, लेकिन दिलों से नहीं। गले लगाना एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है जिससे हम न केवल खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी मानसिक सहारा दे सकते हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।