Bhang Hangover Cure: होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर!

home-remedies-to-get-rid-of-a-cannabis-hangover

Bhang Hangover Cure: होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर!

bhang hangover cure होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर

Bhang Hangover Cure: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और खुशियों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली है तो ठंडाई और भांग तो जरुर होगी। ऐसे में कई लोग ज्यादा मात्रा में भांग पी लेते हैं, जिससे भांग चढ़ जाती है। व्यक्ति होश में नहीं रहता। उसको थकान , सिरदर्द, चक्कर या बेचैनी होने लगती है। ऐसे में फिर दूसरे दिन कॉलेज या ऑफिस जाने में दिक्कत होती है। तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिसकी वजह से भांग का नशा आसानी से उतर जाएगा।

होली में रंग और भांग का नशा

होली के रंगों में कई बार केमिकल्स मिले होते हैं, जो त्वचा या सांस के जरिए शरीर में चले जाते हैं और हल्का नशा या थकान पैदा करते हैं। वहीं, भांग एक प्राकृतिक नशीला पदार्थ है, जो दूध, ठंडाई या मिठाई के साथ लिया जाता है। इसका असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है। अगर आपको लगे कि नशा ज्यादा हो गया है, तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं।

भांग के नशे को उतारने के घरेलू उपाय

नींबू पानी पिएं

नींबू पानी भांग के नशे को कम करने का सबसे पुराना और कारगर तरीका है। एक गिलास ठंडे पानी में एक नींबू निचोड़ें, थोड़ा सा नमक और चीनी मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं। नींबू में मौजूद विटामिन C नशे के असर को कम करता है और शरीर को तुरंत ताजगी देता है।

दही या छाछ का सेवन

दही या छाछ नशे को उतारने में बहुत मददगार साबित होते है। एक कटोरी दही में थोड़ा सा जीरा पाउडर और नमक मिलाकर खाएं। अगर छाछ उपलब्ध हो, तो उसे भी पी सकते हैं। ये पेट को ठंडक देता है और भांग के असर को कम करने में मददगार साबित होता है।
नारियल पानी से मिलती है ताजगी
नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और नशे को जल्दी उतारने में मदद करता है। होली की मस्ती के बाद अगर आपको चक्कर या कमजोरी महसूस हो, तो एक गिलास नारियल पानी पिएं। ये प्राकृतिक तरीके से आपके शरीर को हाइड्रेट करेगा।
इन चीजों का करें सेवन
1. भांग का नशा ज्यादा हो तो एक पका हुआ केला खाएं। इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर को ताकत देता है। 2. खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो नशे को कम करने में मदद करता है। 3. नशा उतरने के बाद भारी खाना न खाएं। हल्की खिचड़ी या दलिया खाएं ताकि पेट पर जोर न पड़े। होली में नशे से बचने के टिप्स 1. भांग का सेवन कम मात्रा में करें और खाली पेट इसका इस्तेमाल न करें। 2. रंग खेलते वक्त सस्ते और केमिकल वाले रंगों से बचें। हर्बल या प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। 3. मस्ती के साथ-साथ पानी पीते रहें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।