भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 239 रनों का टारगेट, अभिषेक की 22 गेंदों पर फिफ्टी, पा...

india-vs-nz-1st-t20-shivam-dube-out-abhishek-sharma-fifty

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 239 रनों का टारगेट, अभिषेक की 22 गेंदों पर फिफ्टी, पावरप्ले में NZ ने गंवाए 2 विकेट

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 239 रनों का टारगेट अभिषेक की 22 गेंदों पर फिफ्टी पावरप्ले में nz ने गंवाए 2 विकेट

IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20 मैच नागपुर में खेला जा रहा है। T20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। भारत ने कीवी को 239 रनों का टारगेट दिया। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा ने शानदार 50 लगाई। वहीं रिंकू सिंह ने 20 गेंदों लपर 44 रन बनाए। 

NZ का पहले ओवर में विकेट

टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। अर्शदीप ने अपनी दूसरी बॉल पर डेवोन कॉन्वे को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। कॉन्वे 0 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दुसरे ओवर में भारत को दूसरी सफलता मिल चुकी है। हार्दिक पांड्या की गेंद पर अभिषेक ने रचिन रविंद्र का कैच पकड़ा

ईशान की वापसी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भरतीय टीम ने पावरप्ले में ही 2 विकट गंवा दिए। ऑपनिंग करने उतरे संजू सैमसन 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें काइल जैमिसन ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया। तीसरे न. पर उतरे ईशान किशन 8 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान 2023 के बाद T-20 टीम में वापसी की।  वहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 22 गेंदों पर 32 रन बनाए। शिवम दूबे का इस मैच में बल्ला नहीं चला और वो 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। उन्हें जैकब डफी ने मार्क के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। रिंकू सिंह शानदार फॉम में है। वहीं उपकप्तान अक्षर पटेल 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत ने 7वां विकेट गंवा दिया। अक्षर पटेल (5 रन) को डेब्यू मैच खेल रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। रिंकू सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो शानदार फिनिशर है। रिंकू 20 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल है। रिंकू सिंह

अभिषेक की फिफ्टी

लेकिन अभिषेक शर्मा ने कीवीज के पसीने छुड़ा दिए। अभिषेक ने 22 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। लेकिन शतक से चूक गए। अभिषेक ने 8 छक्कों और 56 चौको की मदद से 35 गेंदों पर 84 रन बनाए। इसी के साथ अभिषेक ने टी-20 करियर के 5 हजार रन भी पूरे कर लिए है। [caption id="attachment_129625" align="alignnone" width="563"]अभिषेक ने 22 गेंद पर फिफ्टी अभिषेक ने 22 गेंद पर फिफ्टी[/caption]

IND vs NZ T20: Playing 11

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, और अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड - मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी और जैकब डफी

संबंधित सामग्री

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।