IND vs AUS T20 Final 2025: भारत के अजेय रिकॉर्ड को चुनौती देने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया टीम!

ind-vs-aus-t20-final-2025-bharat-vs-australia-record-challenge

IND vs AUS T20 Final 2025: भारत के अजेय रिकॉर्ड को चुनौती देने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया टीम!

ind vs aus t20 final 2025 भारत के अजेय रिकॉर्ड को चुनौती देने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया टीम

IND vs AUS T20 Final 2025: 5 मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:45 बजे से शुरु होगा जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। Read More: Rohit Prank Video Viral: हिटमैन का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! बता दे भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई भी T20 सीरीज नहीं गंवाई है और आज उसके पास तीसरी बार सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।

टीम इंडिया का दबदबा...

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के बीच अब तक 36 T20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 22 में जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया ने महज 12 मैच ही जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 16 मैचों में भारत ने 9 बार जीत दर्ज की है। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है, जबकि पहला मैच बेनतीजा रहा था।

अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत...

टीम इंडिया को हर मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 4 मैचों में 159.09 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 5 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर बने हुए हैं। संभावना है कि शुभमन गिल को आराम देकर उनकी जगह संजू सैमसन को ओपनिंग में मौका दिया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की कमजोर बल्लेबाजी

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी फीकी रही है। टीम का कोई भी बल्लेबाज अब तक 100 रन नहीं बना सका। टिम डेविड 89 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं जबकि कप्तान मिचेल मार्श भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा पर टीम की उम्मीदें टिकी हैं।

ब्रिस्बेन का रिकॉर्ड...

द गाबा में 2006 से 2024 तक कुल 11 T20 इंटरनेशनल खेले गए हैं, जिनमें 8 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां 8 मैच खेले और केवल 1 में हार मिली। भारत ने यहां 2018 में एक मैच खेला था, जिसमें 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका...

ऑस्ट्रेलिया अब तक अपने घरेलू मैदान पर भारत को दो या उससे अधिक मैचों की T20 सीरीज में नहीं हरा पाया है। दो सीरीज ड्रॉ रहीं और दो बार भारत ने जीत दर्ज की — एक बार एमएस धोनी और एक बार विराट कोहली की कप्तानी में।

तीन रिकॉर्ड्स पर सबकी नजरें...

1. जसप्रीत बुमराह एक विकेट लेते ही T20 में 100 विकेट पूरे कर लेंगे। 2. ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई 2021 के बाद लगातार 3 T20 नहीं गंवाए हैं। 3. भारत ने जनवरी 2016 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को लगातार 3 T20 हराए थे।

बारिश डाल सकती है रोड़ा...

ब्रिस्बेन में आज शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक 35% बारिश की संभावना है। बारिश से मैच में व्यवधान आ सकता है और ओवर घटने की संभावना भी है।

संभावित प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, एडम जम्पा

भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।