Hockey Asia Cup 2025 Super4: हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज, साउथ ...

hockey-asia-cup-2025-super4-india-vs-south-korea-draw

Hockey Asia Cup 2025 Super4: हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज, साउथ कोरिया से मुकाबला ड्रॉ!

hockey asia cup 2025 super4  हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज साउथ कोरिया से मुकाबला ड्रॉ

Virat Kohli Fitness Test: BCCI की अनुमति से विराट कोहली ने इंग्लैंड में पास किया फिटनेस टेस्ट!

मैच की धीमी शुरुआत और पहला गोल..

तेज बारिश के कारण मुकाबले की शुरुआत करीब 50 मिनट की देरी से हुई। शुरुआत में भारत ने दबदबा दिखाया और 8वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार गोल कर मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। हार्दिक ने सुखजीत से पास पाकर चार कोरियाई डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोलकीपर के ऊपर से नेट में डाल दिया।

कोरिया की वापसी...

भारतीय डिफेंस की एक गलती ने कोरिया को बराबरी का मौका दिया। 12वें मिनट में जुगराज सिंह के फाउल पर पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे जिहुन यांग ने आसानी से गोल में बदल दिया। इसके दो मिनट बाद ही ह्योनहोंग किम ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर कोरिया को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ तक भारत पिछड़ चुका था।

गोल के मौके गंवाती रही भारतीय टीम...

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने कई मौके बनाए लेकिन उन्हें भुना नहीं पाई। भारत ने मैच में कुल 7 शॉट्स ऑन टारगेट किए जबकि कोरिया ने 3 बार। सर्कल पेनिट्रेशन में भी भारत 23 के मुकाबले 8 बार से आगे रहा, लेकिन फिनिशिंग कमजोर रही। भारत को कुल 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से एक भी गोल में नहीं बदला जा सका। वहीं कोरिया ने 2 में से 1 पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया।

आखिरी क्वार्टर में मनदीप का गोल..

चौथे क्वार्टर में भारत ने लगातार दबाव बनाया। 49वें मिनट में जुगराज की फ्लिक को कोरियाई डिफेंस ने रोक दिया। आखिरकार 56वें मिनट में मनदीप सिंह ने सुखजीत के पास पर शानदार गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। भारत ने अंतिम क्षणों तक आक्रामक खेल दिखाया और जीत की कोशिश की, लेकिन गोल हासिल नहीं कर सका।

भारत की अगली टक्कर मलेशिया से...

अब भारत का अगला मुकाबला गुरुवार शाम 7:30 बजे मलेशिया से होगा। मलेशिया ने अपने पहले मैच में चीन को 2-0 से हराया और फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है। यह मैच भारत के लिए बेहद अहम होगा क्योंकि जीत उसे फाइनल में पहुंचने की राह आसान कर सकती है।

संबंधित सामग्री

CJP बोली - सरकार ने बातचीत की पेशकश की, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, कोलकाता से दिल्ली रवाना हुए 2000 जवान

देश-विदेश

CJP बोली - सरकार ने बातचीत की पेशकश की, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, कोलकाता से दिल्ली रवाना हुए 2000 जवान

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी है। सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF तैनात।

'इशी मां' से मिलने पहुंचीं रुहानिका धवन, दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटों पर लुटाया प्यार; तस्वीरें हुईं वायरल

मनोरंजन

'इशी मां' से मिलने पहुंचीं रुहानिका धवन, दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटों पर लुटाया प्यार; तस्वीरें हुईं वायरल

रुहानिका धवन ने अपनी ऑन-स्क्रीन मां, दिव्यांका त्रिपाठी और उनके जुड़वा बेटों से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Awarapan 2 का टाइटल ट्रैक 'Yeh Awarapan' रिलीज, अरिजीत सिंह की दमदार वापसी; इमरान हाशमी का इमोशनल अंदाज छाया

मनोरंजन

Awarapan 2 का टाइटल ट्रैक 'Yeh Awarapan' रिलीज, अरिजीत सिंह की दमदार वापसी; इमरान हाशमी का इमोशनल अंदाज छाया

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के नए गाने 'Yeh Awarapan' को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसमें अरिजीत सिंह ने गाया है और अमाल मलिक ने संगीत दिया है।

अग्निवीरों के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा: CAPF-असम राइफल्स भर्ती में 50% आरक्षण, परीक्षा और फिजिकल में भी राहत

देश-विदेश

अग्निवीरों के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा: CAPF-असम राइफल्स भर्ती में 50% आरक्षण, परीक्षा और फिजिकल में भी राहत

केंद्र सरकार ने अग्निवीरों के लिए CAPF और असम राइफल्स की भर्तियों में 50% आरक्षण का ऐलान किया है। उम्र, परीक्षा, और PET में भी छूट मिलेगी।

बारिश में हर बार बेसन के पकौड़े क्यों? इस बार ट्राई करें आटे के करारे पकौड़े, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

लाइफ स्टाइल

बारिश में हर बार बेसन के पकौड़े क्यों? इस बार ट्राई करें आटे के करारे पकौड़े, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

बारिश के मौसम में बेसन के पकौड़ों की जगह ट्राई करें गेहूं के आटे से बने करारे पकौड़े। इनका स्वाद ऐसा है कि हर कोई रेसिपी पूछेगा।