Helicopter crash : पोरबंदर में रेस्क्यू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट और एक गोताखोर लापता

helicopter-crash-landing-in-porbandar-sea

Helicopter crash : पोरबंदर में रेस्क्यू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट और एक गोताखोर लापता

helicopter crash  पोरबंदर में रेस्क्यू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त दो पायलट और एक गोताखोर लापता 

चालक दल का एक सदस्य बचाया गया

  Helicopter crash:  गुजरात में बाढ़ राहत और बचाव अभियान चला रहा भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर अरब सागर में गिर गया। इस बीच, हेलीकॉप्टर में सवार भारतीय तटरक्षक बल के दो पायलट लापता हैं। उसके साथ एक बचावकर्मी भी यात्रा कर रहा था। उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। क्रू के एक सदस्य को बचा लिया गया है, लेकिन बाकी तीन लोग लापता हैं. 

Helicopter crash landing in Porbandar sea

भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर अरब सागर में एक तेल टैंकर के कर्मचारी को बचाने के लिए जा रहा था। तभी हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर सोमवार देर रात पोरबंदर के पास समुद्र में क्रैश हो गया। विमान में पायलट समेत चार लोग सवार थे। क्रैश लैंडिंग के बाद चालक दल के सदस्य को बचा लिया गया था, लेकिन तीन अन्य अभी भी लापता हैं। इस बात की जानकारी इंडियन कोस्ट गार्ड ने ट्वीट कर दी।

 बाढ़ से निपटने के लिए 4 जहाज और 2 विमान तैनात

तटरक्षक बल ने गुजरात में बाढ़ से निपटने के लिए चार जहाजों और दो विमानों को तैनात किया है। जिसकी मदद से भारतीय तटरक्षक बल के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ने अब तक 67 लोगों की जान बचाई है। तटरक्षक बल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर ध्रुव को सुबह करीब 11 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। तलाशी अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर का मलबा मिला था। हादसा उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर एक जहाज के पास पहुंचने ही वाला था। तटरक्षक बल ने फिलहाल तलाशी अभियान में चार जहाजों को उतारा है। आपातकालीन लैंडिंग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कोस्ट गार्ड की ओर से प्रारंभिक जांच के बाद ही इस संबंध में बयान जारी किया जा सकता है। 

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।