‘अबकी बार बंगाल में BJP सरकार’: हरियाणा CM सैनी ने किया ममता सरकार पर हमला, बदलाव की रखी बात

haryana-news-cm-nayab-singh-saini-attacks-mamata-banerjee-in-west-bengal

‘अबकी बार बंगाल में BJP सरकार’: हरियाणा CM सैनी ने किया ममता सरकार पर हमला, बदलाव की रखी बात

‘अबकी बार बंगाल में bjp सरकार’ हरियाणा cm सैनी ने किया ममता सरकार पर हमला बदलाव की रखी बात

Haryana news: पश्चिम बंगाल की सियासत में दिन-ब-दिन चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी राज्य में राजनीतिक मोर्चा खोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए बुधवार को बड़ी जीत का दावा किया है। श्रीरामपुर में प्रचार के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।

श्रीरामपुर में सीएम सैनी ने भरी हुंकार, BJP के पक्ष में माहौल का दावा

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में चुनावी प्रचार के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल की जनता अब विकास के लिए निर्णायक कदम उठाने को तैयार है।

[caption id="attachment_144531" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा CM नायब सैनी हरियाणा CM नायब सैनी[/caption]

ममता सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, ‘अत्याचार और भ्रष्टाचार’ के मुद्दे उठाये

सीएम सैनी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा शासन में अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि जनता ने पहले कम्युनिस्ट सरकारों को हटाकर ममता बनर्जी को मौका दिया था, लेकिन उनकी सरकार ने भी हालात सुधारने के बजाय और बिगाड़ दिए। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर भी खड़े किये सवाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि ममता सरकार घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है, जिससे राज्य की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों से जनता अब तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है।

‘मोदी के नेतृत्व में विकास की उम्मीद’

सीएम सैनी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा राज्य में नई सरकार बनाकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।