ध्रुव और यशस्वी की फिफ्टी की मदद से RR ने दी GT को शिकस्त, रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट!

gt-vs-rr-ipl-2026-ravi-4-wicket-yashasvi-and-dhurv-fifty-rr-win

ध्रुव और यशस्वी की फिफ्टी की मदद से RR ने दी GT को शिकस्त, रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट!

ध्रुव और यशस्वी की फिफ्टी की मदद से rr ने दी gt को शिकस्त रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट

GT Vs RR IPL 2026 Result : IPL 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 रन से हराया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। वहीं टारगेटा का पीछा करने उतरी गुजरात टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी।

[caption id="attachment_145242" align="alignnone" width="1363"] GT vs RR[/caption]

राजस्थान रॉयल्स की शानदार पारी

RR के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे। 5वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान मिला। पावरप्ले में राजस्थान ने 69 रन बनाए। लेकिन 7वें ओवर में राजस्थान का झटका लगा। राशिद खान की गेंद पर वैभव कैच आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंद पर 31 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल है।

13वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने शानादार फिफ्टी लगाई। फिर 55 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। रियान पराग ने 8 रन , सिमरन हेटमायर ने 18 रन, डोनोवन फरेरा 1 रन, रविंद्र जडेजा 7 रन और जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर नाबाद रहें।

ध्रुव जुरेल और यशस्वी की शानादार फिफ्टी

टीम से ध्रुव जुरेल और यशस्वी जयसवाल ने अपना अर्धशतक ठोका। 13वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने शानादार फिफ्टी लगाई। फिर 36 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। वहीं ध्रुव जुरेल ने 42 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली और टीम केस्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

[caption id="attachment_145240" align="alignnone" width="1621"]ध्रुव जुरेल ध्रुव जुरेल[/caption]

GT की शुरुआत अच्छी लेकिन मिली हार

211 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात 10 ओवर में 101 रन बनाए। टीम से ओपनिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने 44 गेंद में 73 रन बनाकर पावेलियन लौट गए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहें। ये सुदर्शन की 42 इनिंग में 15वीं फिफ्टी है।

इसके बाद धीरे - धीरे विकेट गिरते गए। 15 ओवर तक टीम 7 विकेट गंवा चुकी थी और रन 161 ही बने थे। टीम से कुशाग्र ने 18 रन , जोश बटलर 26 रन, ग्लेन फ्लिप्स 3 रन, वाश्गिंटन सुंदर 4 रन, राहुल 12 , शाहरुख खान 11 रन, राशिद खान 24 रन और कगिसो रबाना के साथ 41 रन की पार्टनरशिप कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन जीत हासिल नही कर सके।

200 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर

राजस्थान टीम की ओर से रवि विश्नोई ने 4 विकेट चटकाएं। इसी के साथ रवि T20 में 200 विकेट लेने वाले भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए है। वहीं रियान पराग, तुषार, नांद्रे बर्गर तीनों को 1-1 विकेट मिले।

[caption id="attachment_145238" align="alignnone" width="1731"]ravi bishnoi ravi bishnoi[/caption]

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- रवि बिश्नोई, लुहान-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, रवि सिंह।

गुजरात टाइटंस

कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।