Golden Globe Award 2026: प्रियंका चोपड़ा बनी अवॉर्ड प्रेजेंटर, सीरीज 'एडोलेसेंस'...

golden-globe-award-2026-priyanka-bani-award-presenter

Golden Globe Award 2026: प्रियंका चोपड़ा बनी अवॉर्ड प्रेजेंटर, सीरीज 'एडोलेसेंस' को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड!

golden globe award 2026 प्रियंका चोपड़ा बनी अवॉर्ड प्रेजेंटर सीरीज एडोलेसेंस को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड

Golden Globe Award 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2026 का फंक्शन 12 जनवरी यानि की आज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में रखा गया। 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बॉलीवुड के मशहूर इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। यहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ इस फंक्शन में पहुंची। इस अवॉर्ड फंक्शन की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह 6.30 बजे से शुरु हुआ। इस फंक्शन के दौरान साल 2025 की चर्चित फिल्म और अमेरिकटन टेलीविजन शो को अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, भारत की किसी भी फिल्म या टीवी सीरीज का नॉमिनेशन शामिल नहीं है।

इन्हें किया गया सम्मानित

अवॉर्ड फंक्शन सेरेमनी में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्‍म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और जैक थॉर्न-स्टीफन ग्राहम की वेब सीरीज 'एडोलेसेंस' को सबसे अध‍िक 4-4 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डायरेक्टर क्लो झाओ की बायोग्राफिकल हिस्टोरिकल ड्रामा 'हैमनेट' को बेस्ट मोशन पिक्चर और ड्रामा के लिए सम्मानित किया गया, जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो स्‍टारर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को बेस्ट मोशन पिक्चर , म्यूजिकल और कॉमेडी के लिए इन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साल 2025 में आई लिमिटेड सीरीज के लिए ओवन कूपर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के रुप में अवॉर्ड दिया गया।

किसने शो को किया होस्ट

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्ट्रेस निक्की ग्लेजर ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स शो को होस्ट किया। इस फंक्शन में ब्राजील के हिस्टोरिकल पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'द सीक्रेट एजेंट' को बेस्ट मोशन पिक्चर: नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट एक्टर इन ए मोशन पिक्चर: ड्रामा (वैगनर मौरा) के लिए 2 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि बेस्ट पिक्चर के अलावा, 'हैमनेट' के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस इन ए मोशन पिक्चर – ड्रामा के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मनित किया गया। इनके अलावा भी कई लोगों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

2023 में RRR के गाने को मिला था गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

2023 के बाद से भारत को कोई गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नही मिला। किसी भी फिल्म, सीरीज और गाने को नॉमिनेट नहीं किया गया। साल 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म RRR के पॉपुलर सॉन्ग 'नाटू नाटू' गानो को ऑरिजिनल सॉन्ग केटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

राज्य

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में भाग लिया और राज्य के विकास के लिए नई नीतियों की घोषणा की।