Ganjbasoda: अधिकारियों की बहस में रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे तक पड़ा रहा शव

ganjbasoda-railway-station

Ganjbasoda: अधिकारियों की बहस में रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे तक पड़ा रहा शव

ganjbasoda अधिकारियों की बहस में रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे तक पड़ा रहा शव

Ganjbasoda Railway Station: ट्रेन की चपेट में आए युवक के शव पर कफन डालने को लेकर भिड़े स्टेशन प्रबंधक और जीआरपी प्रभारी प्रभारी बोले- शव उठाने के लिए पाइस्मैन दे दो; प्रबंधक ने कहा- रेलवे शव उठवाने के लिए आपको पैसा देती है, पाइस्मैन काम में लगे हैं

पड़ा रहा शव होती रही बहस

गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।इस मामले में शव को उठाने और उस पर कफन डालने को लेकर जीआरपी और स्टेशन प्रबंधक के बीच हुई तीखी बहस ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवक का शव रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे तक पड़ा रहा।शव को उठाने को लेकर जीआरपी प्रभारी और स्टेशन प्रबंधक के बीच जमकर बहस हुई।

जीआरपी और स्टेशन प्रबंधक की बहस

शव को उठाने और उस पर कफन डालने को लेकर जीआरपी प्रभारी बलवंत सलाम और स्टेशन मास्टर हलीम खान के बीच तीखी बहस हुई। प्रभारी का कहना था कि उनके पास स्टाफ उपलब्ध नहीं है, इसलिए पाइस्मैन की मदद दी जाए। वहीं, स्टेशन मास्टर ने कहा कि पाइस्मैन पहले से ही अन्य कार्यों में लगे हैं। यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हुआ।

मृतक की हुई पहचान

घटना में मृतक की पहचान 40 वर्षीय बहादुर पिता मदन अहिरवार, निवासी सागर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।