Bharat Kapoor Passed Away: 80 की उम्र में एक्टर भरत कपूर का निधन!

Veteran Actor Bharat Kapoor Dies

Bharat Kapoor Passed Away: 80 की उम्र में एक्टर भरत कपूर का निधन!

Bharat Kapoor, a renowned figure in Hindi cinema, died at 80 due to multiple organ failure after a brief illness.

bharat kapoor passed away 80 की उम्र में एक्टर भरत कपूर का निधन

Bharat Kapoor Passed Away: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने की। 

बताया जा रहा है कि, एक्टर की कुछ दिनों से तबियत खराब थी, ऐसे में मल्टीपल ऑर्गन फेल होने की वजह से निधन हो गया।

एक्टर अवतार गिल ने दी निधन की जानकारी

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अवतार गिल ने बताया कि- 'भरत कपूर पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वह घर पर ही थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हुआ। शाम करीब 4 से 4:30 बजे भरत कपूर के बेटे का फोन आया था।'

उन्होंने यह भी बताया कि - 'भरत कपूर ने काफी समय पहले काम करना बंद कर दिया था। कल शाम को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।'

करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में आ चुके नजर

साल 1972 में भरत कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर, विलेन के किरदार में नजर आ चुके है। वो करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसमें से उनकी कुछ मशहूर फिल्में  नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993),  बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और बाद में मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्में शामिल हैं।

भरत कपूर कई सीरियल जैसे- कैंपस, राहत, परंपरा, सांस, भाग्यविधाता, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता में अहम रोल में नजर आ चुके हैं।
 
संबंधित सामग्री

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

राज्य

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

खेल

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

लियोनेल मेसी के पिता और पूर्व एजेंट जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जॉर्ज ने मेसी के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

मनोरंजन

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गणेश रायते की अचानक मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

राज्य

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।