'The 50 Show' के विनर बने शिव ठाकरे, इस लकी फैन को मिला 50 लाख का इनाम!

the-50-show-winner-shiv-thakare

'The 50 Show' के विनर बने शिव ठाकरे, इस लकी फैन को मिला 50 लाख का इनाम!

the 50 show के विनर बने शिव ठाकरे इस लकी फैन को मिला 50 लाख का इनाम

Shiv Winner of The 50 Show: फेमस रियलिटी शो 'द 50' के पहले सीजन का खिताब बिग बॉस के फेम शिव ठाकरे ने अपने नाम कर लिया है, वहीं इस शो के रनर-अप इन्फ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ फैजू रहें।

इस शो की खास बात यह थी कि, जो भी कंटेस्टेंट इस शो का विनर बनेगा उसके एक फैन को 50 लाख रुपए की प्राइजमनी दी जाएगी।

ग्रैंड फिनाले में ये कंटेस्टेंट रहें

द 50 के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे ने बड़े-बड़े स्टार्स को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। फाइनल राउंड में सिंगर काका, इन्फ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ फैजू, कृष्णा श्रॉफ और रजत दलाल थे, लेकिन इस सभी को पीछे छोड़ शिव ठाकरे शो के पहले विनर बन गए।

 

द 50 में 50 कंटेस्टेंट हुए थे शामिल

इस शो में 50 कंटेस्टेंट शामिल थे, जिसमें रजत दलाल, लवकेश कटारिया, अदनान, मनीषा रानी, फैजू, फैजल, नतालिया, नेहल, कृष्णा श्रॉफ, सैमी, प्रिंस नरोला, युविका, दिगविजय, साइनी, रिद्दी डोगरा, सिवित, उर्वशी ढोलकिया, सपना चौधरी, शिव ठाकरे, श्रुतिका, आरुषी, हामिद, लक्ष्य, दिव्या, विक्रांत, काका, मोनालिसा, अर्चना समेत 50 कंटेस्टेंट थे, जिसमें से 5 कंटेस्टेंट फिनाले में बचे और धीरे-धीरे सारे कंटेस्टेंट बाहर हो गए। वहीं विनर शिव ठाकरे बने।

किस फैन को मिली प्राइज मनी?

शिव ठाकरे के लकी फैन को 50 लाख का ईनाम दिया गया, जिस कंटेस्टेंट को ईनाम मिला उनका नाम 'sitaram pralahad aghav' को मिला। वो खेती करते हैं, उनसे शिव ने पूछा कि वो इस प्राइज मनी का क्या करेंगे? तो फैन ने जबाव देते हुए कहा कि- वो बहुत टाइम से अपने पिता को घऱ खरीद कर देना चाहते थे। वो इस पैसे से पिता के लिए घऱ लेंगे।

बता दें कि, शो का फॉर्मेट है कि विजेता के रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से एक चुने गए उनके नंबर 1 फैन को प्राइज मनी दी जाएगी। यह लकी फैन सीताराम प्रह्लाद अघाव हैं।

जीत के बाद शिव ठाकरे का बयान

जीत के बाद शिव ठाकरे ने कहा कि, 'वह दिखाना चाहते थे कि दिल से खेलकर भी खुद के साथ सच्चे रह सकते हैं और जीत हासिल कर सकते हैं। 'द 50' के पहले विनर के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'

बता दें कि, शिव 'बिग बॉस मराठी 2' के विनर और 'बिग बॉस 16' के रनर-अप रह चुके हैं, वहीं 'रोडिज 15' के सेमीफाइनलिस्ट और 'खतरों के खिलाड़ी 13' के फाइनलिस्ट, झलक दिखला जा के सेमीफाइनलिस्ट भी रह चुके हैं।

संबंधित सामग्री

आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, अपनी पसंद का एक केयरटेकर रखने की परमिशन दी

राज्य

आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, अपनी पसंद का एक केयरटेकर रखने की परमिशन दी

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम मेडिकल जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आसाराम को 24 घंटे मेडिकल निगरानी में रखने का निर्देश।

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

राज्य

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

बिहार में विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

लुधियाना सेंट्रल जेल में बड़ी सुरक्षा चूक, हेरोइन और 5 मोबाइल बरामद

राज्य

लुधियाना सेंट्रल जेल में बड़ी सुरक्षा चूक, हेरोइन और 5 मोबाइल बरामद

लुधियाना की जेल में अचानक तलाशी के दौरान हेरोइन और मोबाइल फोन बरामद हुए। सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।

यूक्रेन ने रूस की 2 तेल रिफाइनरियों पर किया हमला, जहाजों को भई बनाया निशाना

देश-विदेश

यूक्रेन ने रूस की 2 तेल रिफाइनरियों पर किया हमला, जहाजों को भई बनाया निशाना

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने रूस की यारोस्लावल और बश्कोर्तोस्तान स्थित तेल रिफाइनरियों पर हमले किए।

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

राज्य

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।