Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की दमदार वापसी, डायलॉग ने मचाया धमाल!

son-of-sardaar-2-trailer-ajay-devgn-powerful-dialogue-comeback

Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की दमदार वापसी, डायलॉग ने मचाया धमाल!

son of sardaar 2 trailer अजय देवगन की दमदार वापसी डायलॉग ने मचाया धमाल

Raghav Juyal 34th Birthday:’द पैराडाइज’ टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें…

मृणाल ठाकुर के साथ केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय...

फिल्म के टीजर में ही अजय और मृणाल की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ट्रेलर में दोनों की टकराहट और रोमांस की झलक दर्शकों को आकर्षित कर रही है। एक सीन में जब मृणाल अपनी दोस्त की शादी करवाने के लिए अजय और खुद को पेरेंट्स बना देती हैं — ये ट्विस्ट काफी मजेदार नजर आता है।

'एक जनानी वो भी पाकिस्तानी' डायलॉग बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

2 मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर में अजय देवगन का एक डायलॉग — "तू पहले तो सिर्फ जनानी थी, लेकिन अब एक जनानी वो भी पाकिस्तानी..." — सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह डायलॉग फिल्म के मजेदार पंच और देशभक्ति टोन को और भी मजबूती देता है।

सनी देओल वाला अंदाज, बॉर्डर की याद दिलाएगा ट्रेलर...

ट्रेलर में अजय देवगन कई जगह पर ऐसे सीन रिक्रिएट करते नजर आते हैं जो 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल ने किए थे। एक सीन में वह मृणाल के सामने ‘बॉर्डर’ की कहानी सुनाते हैं, ताकि वह रवि किशन को इम्प्रेस कर सकें। इस सीक्वेंस में हंसी, ड्रामा और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है।

अजय देवगन का इंस्टाग्राम पोस्ट बना चर्चा का विषय..

23 जून को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था। जिसमें उनके कड़े से बिजली निकलती नजर आई थी। फैंस ने इस पोस्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया और 'सिंघम' के बाद अब 'सरदार' के रूप में उनकी वापसी को सराहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GA (@ganeshacharyaa)

स्टारकास्ट में है दमदार परफॉर्मर्स की भरमार...

‘सन ऑफ सरदार 2’ की कास्टिंग भी काफी भव्य रखी गई है। फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुबरा सैत, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, साहिल मेहता जैसे नामी कलाकार नजर आएंगे।

संजय दत्त की गैरमौजूदगी बनी अफसोस की बात...

पहले खबर थी कि संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन उनके UK वीजा रिजेक्ट होने की वजह से वह फिल्म में नजर नहीं आएंगे। फैंस के लिए यह एक छोटी सी निराशा जरूर हो सकती है।

कब और कहां होगी रिलीज?

‘सन ऑफ सरदार 2’ इस महीने 25 जुलाई 2025 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के भरपूर डोज के साथ यह फिल्म अजय देवगन के फैंस के लिए एक ट्रीट साबित हो सकती है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या की गई। हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में पहचान हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

जुर्म गाथा

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। सिया गोयल के व्यवहार पर परिवार को शक है, पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है।

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।