श्रद्धा कपूर की हॉलीडे तस्वीरें

श्रद्धा कपूर का वायरल हॉलीडे पोस्ट, तस्वीरों में दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी; फैंस की नजरें तस्वीरों पर टिकीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी हॉलीडे की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आए। तस्वीरों में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

By : सोनिया रायकवार
श्रद्धा कपूर का वायरल हॉलीडे पोस्ट, तस्वीरों में दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी; फैंस की नजरें तस्वीरों पर टिकीं

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो सामने आते ही चर्चा में आ गईं। इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की भी झलक देखने को मिली है।


श्रद्धा ने शेयर कीं हॉलीडे की तस्वीरें

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हॉलीडे की कई तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “छोटी सी छुट्टी बनती है न?” तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग जगहों पर क्वालिटी टाइम बिताती और खाने का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान एक तस्वीर ने खींचा, जिसमें राहुल मोदी किताब पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धा की पोस्ट को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गईं।

वेकेशन में काफी खुश नजर आईं श्रद्धा

हॉलीडे की तस्वीरों में श्रद्धा कपूर काफी खुश और रिलैक्स्ड दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने ट्रिप के दौरान खाने से लेकर अपने आसपास के खूबसूरत नजारों तक की झलक फैंस के साथ शेयर की। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

2024 से शुरू हुई थीं डेटिंग की खबरें

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं साल 2024 में शुरू हुई थीं। दोनों को पहली बार मुंबई में एक साथ डिनर डेट पर देखे जाने के बाद उनके डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा था। इसके बाद भी दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया।

पब्लिक इवेंट्स में भी साथ नजर आ चुके हैं दोनों

श्रद्धा और राहुल मोदी को कई पब्लिक इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जा चुका है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यही वजह है कि दोनों का रिश्ता अभी भी रूमर्ड रिलेशनशिप के तौर पर ही चर्चा में रहता है।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा श्रद्धा कपूर ‘नागिन’ और ‘स्त्री 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिलहाल श्रद्धा का हॉलीडे पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और तस्वीरों में राहुल मोदी की झलक ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है।

संबंधित सामग्री

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया द्वारा उनके खिलाफ फैलाई गई आयकर विभाग की छापेमारी की गलत सूचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है।

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी की है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म है, जो आज रिलीज हुई है।

एक्टर डीनो मोरिया गिरफ्तार: मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला केस में कार्रवाई, 65 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

एक्टर डीनो मोरिया गिरफ्तार: मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला केस में कार्रवाई, 65 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

डीनो मोरिया को मीठी नदी डीसिल्टिंग परियोजना के कथित घोटाले में EOW ने पूछताछ की। इस परियोजना में 65 करोड़ से अधिक का वित्तीय घोटाला शामिल है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में भर्ती; काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में भर्ती; काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक वर्क कमिटमेंट के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गईं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर