नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में भर्ती; काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक वर्क कमिटमेंट के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गईं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By : सोनिया रायकवार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में भर्ती; काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नुसरत का बाली में एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में उन्हें चोट लगी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नुसरत बाली में एक वर्क कमिटमेंट के सिलसिले में गई थीं। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता और इलाज से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इलाज के चलते बाली में बढ़ाया स्टे

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद नुसरत को बाली में ही अपना स्टे बढ़ाना पड़ा है। वह फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रही हैं। उनकी चोट किस तरह की है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे से करीब एक सप्ताह पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर बाली से छुट्टियों की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म में आईं नजर

नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म में शामिल होने की खबर भी सामने आई है। यह फिल्म दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पहले भी शूटिंग के दौरान घायल हुई थीं

नुसरत इससे पहले भी शूटिंग के दौरान चोट का सामना कर चुकी हैं। 2023 में फिल्म ‘अकेली’ की शूटिंग के दौरान एक सीन करते समय वह फर्श पर गिर गई थीं। इसी साल ‘छोरी 2’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन में उनके चेहरे पर चोट लगी थी और उन्हें टांके भी लगवाने पड़े थे।

2021 में भी शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। लगातार काम के बाद उन्हें चक्कर आने लगे थे और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

फिलहाल नुसरत भरूचा बाली के अस्पताल में इलाज करा रही हैं और उनकी चोट को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, बिजनेसमैन विकनेल चिवायो और पत्नी समेत 6 की मौत; राष्ट्रपति के करीबी थे चिवायो

जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, बिजनेसमैन विकनेल चिवायो और पत्नी समेत 6 की मौत; राष्ट्रपति के करीबी थे चिवायो

जिम्बाब्वे के मरोनडेरा में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सभी 6 सवारों की मौत हो गई, जिनमें चर्चित कारोबारी विकनेल चिवायो भी शामिल थे।

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

भोपाल के डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे में करंट आने से अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। जिम्मेदारी तय न होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

रामबन में 55 यात्रियों से भरी स्लीपर बस हाईवे पर पलटी, हादसे में 25 लोग घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रामबन में 55 यात्रियों से भरी स्लीपर बस हाईवे पर पलटी, हादसे में 25 लोग घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रामबन जिले में नेशनल हाईवे पर एक बस पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी।

KBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, बाएं घुटने में लगी चोट; बोले- गंभीर नहीं है

KBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, बाएं घुटने में लगी चोट; बोले- गंभीर नहीं है

शूटिंग के दौरान 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर अमिताभ बच्चन का पैर फिसला, बाएं घुटने में चोट लगी। चोट गंभीर नहीं है और वह शूटिंग जारी रखेंगे।

जबरदस्त टक्कर में स्कूल वैन पलटी, 8 बच्चे घायल,  छुट्टी के बाद घर जा रहे थे बच्चे

जबरदस्त टक्कर में स्कूल वैन पलटी, 8 बच्चे घायल, छुट्टी के बाद घर जा रहे थे बच्चे

जबलपुर के संजीवनी नगर में स्कूल वैन और कार की टक्कर में 8 बच्चे घायल हुए। वैन पलटी; लोकल लोगों ने बच्चों को निकाला।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर