सलमान खान का वायरल पोस्ट

आखिर क्यों Salman Khan ने आधी रात किया पोस्ट, फैंस से पूछा- आपकी तबीयत कैसी है? 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर देर रात एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस से उनकी तबीयत पूछी। यह पोस्ट वायरल हो गया है।

आखिर क्यों Salman Khan ने आधी रात किया पोस्ट, फैंस से पूछा- आपकी तबीयत कैसी है? 

एक्टर सलमान खान अगर देर रात कुछ पोस्ट करते हैं, तो उसके पीछे जरूर कुछ वजह होती है। वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम और एक्स पर ऐसी पोस्ट शेयर किया करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। रविवार देर रात एक पोस्ट शेयर की, जो अब चर्चाओं में आ गई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

कैप्शन ने खींचा ध्यान

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने उनकी कुछ तस्वीरें डालीं। इन तस्वीरों में एक्टर हैट लगाए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा जिस चीज ने ध्यान खींचा वो था उनका कैप्शन। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’ अब उनके कैप्शन को एक तंज के तौर पर लिया जा रहा है। 

बीते दिनों वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कई फैंस ने उनके लुक को देखकर उनकी तबीयत ठीक होने के सवाल पूछे थे। इसके अलावा कई पैपराजी पेज ने भी उस वीडियो पर उनकी तबीयत से जुड़ा कैप्शन लिखकर वीडियो शेयर किया था।अब सलमान खान का ये पोस्ट उन सभी बातों पर तंज की तरह देखा जा रहा है। हालांकि सलमान ने इस मामले पर सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। 

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के काम की बात करें तो उनके पास फिल्म 'मातृभूमि' है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। अपने किरदार में ढलने के लिए उन्होंने सख्त ट्रेनिंग ली है। वह एक नई फिल्म में नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में भर्ती; काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में भर्ती; काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक वर्क कमिटमेंट के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गईं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड में IT का बड़ा एक्शन! रकुल प्रीत से वाशु भगनानी तक, 12 ठिकानों पर छापेमारी

बॉलीवुड में IT का बड़ा एक्शन! रकुल प्रीत से वाशु भगनानी तक, 12 ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई में रकुल प्रीत सिंह, वाशु भगनानी और Panorama Studios समेत 12 ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच जारी है। विदेशी लेन-देन और फिल्म फंडिंग पर फोकस।

रणबीर कपूर @44: जूते पहनकर मंदिर गए तो पिता ने मारा था थप्पड़, डॉक्टर की बात सुन आया था Panic Attack

रणबीर कपूर @44: जूते पहनकर मंदिर गए तो पिता ने मारा था थप्पड़, डॉक्टर की बात सुन आया था Panic Attack

रणबीर कपूर ने अपने 44वें जन्मदिन पर बॉलीवुड में अपने विविध किरदारों और उपलब्धियों को साझा किया, जिसमें उनका आगामी प्रोजेक्ट 'रामायण' भी शामिल है।

‘बहुत बोल रहा है तू’, सलमान के बाद पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, आलिया को किया प्रोटेक्ट

‘बहुत बोल रहा है तू’, सलमान के बाद पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, आलिया को किया प्रोटेक्ट

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल को मुंबई में स्पॉट किया गया। तीनों 'लव एंड वॉर' फिल्म में साथ नजर आएंगे।

'दृश्यम 3' से पहले अजय देवगन का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी अमृता फडणवीस संग जुहू बीच पर कचरा किया साफ

'दृश्यम 3' से पहले अजय देवगन का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी अमृता फडणवीस संग जुहू बीच पर कचरा किया साफ

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने मुंबई के जुहू बीच पर 'सी शोर शाइन 2026' स्वच्छता अभियान में भाग लिया, और अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 3' के बारे में बात की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर