Lukkhe Web Series Review: राशि खन्ना की वेब सीरीज 'लुक्खे' प्राइम वीडियो पर रिलीज

Review of Lukkhe Web Series

Lukkhe Web Series Review: राशि खन्ना की वेब सीरीज 'लुक्खे' प्राइम वीडियो पर रिलीज

Lukkhe, starring Raashi Khanna, explores drugs, crime, and corruption in Punjab's rap scene. The series features a hockey player trapped in a dark world.

lukkhe web series review राशि खन्ना की वेब सीरीज लुक्खे प्राइम वीडियो पर रिलीज

Lukkhe Web Series Review: राशि खन्ना की वेब सीरीज 'लुक्खे' प्राइम वीडियो पर रिलीज |

Lukkhe Web Series Review: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस राशि खन्ना की नई बेव सीरीज 'Lukkhe' प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा चुकी है। इस सीरीज में ड्रग्स, क्राइम, चोरी, भ्रष्टाचार और खुलासा दिखाया गया है। यह वेब सीरीज सुर्खियों में बनी हुई है. इसलिए भी चर्चा में है क्योकि मशहूर रैपर KING एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया है।।

कैसी है 'लुक्‍खे' की कहानी? 

कहानी पंजाब के उभरते रैप कल्चर और ड्रग्स की खतरनाक अंधेरी दुनिया के बीच फंसे एक हॉकी खिलाड़ी लकी (लक्षवीर सरन) की है। चंडीगढ़ के हॉकी मैदान से शुरू हुई कहानी में लकी और उसके दोस्तों की एक मैच के दौरान विरोधी टीम से तीखी लड़ाई हो जाती है। लकी, जो पहले से ही शक्तिशाली ड्रग ‘डेमन’ का आदी है, तेज रफ्तार वाली कार में दोस्तों के साथ भागते हुए एक्सीडेंट कर बैठता है। इस हादसे में उसका सबसे करीबी दोस्त अमन की मौत हो जाती है।

लकी को सन्नो से हो जाएगा प्यार

अमन की मौत के गम और ड्रग्स के मामले में लकी को रिहैब सेंटर भेज दिया जाता है। वहीं उसकी मुलाकात सनोबर उर्फ सन्नो (पलक तिवारी) से होती है — एक खूबसूरत लेकिन टूटे हुए अतीत और गहरे मानसिक घावों से जूझ रही लड़की। दोनों के बीच धीरे-धीरे गहरी दोस्ती और फिर प्यार पनपता है।

लेकिन जैसे ही लकी की जिंदगी थोड़ी संभलने लगती है, उसे एक झटका लगता है — सन्नो, पंजाब के मशहूर और विवादित रैपर MC बदनाम (किंग) की बहन है। MC बदनाम और उसके प्रतिद्वंद्वी रैपर OG (शिवांकित सिंह परिहार) के बीच पुराना खूनी राइवलरी चल रहा है, जिसमें अहंकार, बदला और ड्रग्स का काला साम्राज्य छिपा है। असल में MC बदनाम संगीत के नाम पर युवाओं तक ‘डेमन’ ड्रग्स का नेटवर्क चला रहा है। 

लकी मुखबिर बनाकर MC की गैंग में होगा शामिल

इसी बीच पुलिस अधिकारी गुरबानी कौर (राशि खन्ना) लकी को MC बदनाम के गिरोह में मुखबिर बनाकर भेजती है। गुरबानी खुद इस ड्रग के शिकार हो चुकी है — उसकी बहन भी इसी डेमन की वजह से सुसाइड कर चुकी है। लकी गिरोह में घुस तो जाता है और MC बदनाम का विश्वास भी जीत लेता है, लेकिन अब वो एक ऐसे खतरनाक खेल में फंस चुका है जहां हर तरफ मौत और विश्वासघात का साया है।

एक तरफ सन्नो के लिए उसका प्यार, दूसरी तरफ मरे दोस्त अमन का बदला और ड्रग माफिया को खत्म करने का मिशन। रैप बैटल्स, गैंग वॉर, गद्दारी और पावर गेम के बीच लकी को आखिरकार फैसला करना होगा — वो इंसाफ के लिए सब कुछ कुर्बान कर देगा या उसी अंधेरी दुनिया का हिस्सा बन जाएगा, जिसे मिटाने आया था?

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की कहानी देबोजीत दास और अग्रिम जोशी ने लिखी है और हिमांक गौर ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है। इसमें राशि खन्ना  पुलिस अधिकारी गुरबानी कौर की किरदार में है। वहीं पलक ड्रग बेचने वाली की बहन बनी हुई हैं।
 

संबंधित सामग्री

अलायंस की विनर बनीं मिनी माथुर, जीते 50 लाख कैश, घर ले गईं चमचमाती ट्रॉफी

मनोरंजन

अलायंस की विनर बनीं मिनी माथुर, जीते 50 लाख कैश, घर ले गईं चमचमाती ट्रॉफी

अमेजन प्राइम के शो ‘अलायंस’ में मिनी माथुर ने अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर 50 लाख रुपये और ट्रॉफी जीती.

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्कूलों की मनमानी फीस पर शिकंजा, खुलेंगी 3 डिजिटल यूनिवर्सिटी

राज्य

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्कूलों की मनमानी फीस पर शिकंजा, खुलेंगी 3 डिजिटल यूनिवर्सिटी

पंजाब कैबिनेट ने शिक्षा, रोजगार, और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों को मंजूरी दी है।

राजा वड़िंग का बड़ा दावा: भगवंत मान से मुकाबले को तैयार, सुखबीर बादल पर साधा निशाना

राज्य

राजा वड़िंग का बड़ा दावा: भगवंत मान से मुकाबले को तैयार, सुखबीर बादल पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज की हैं। राजा वाडिंग ने कहा कि असली मुकाबला AAP से है और कांग्रेस मजबूत वापसी के लिए तैयार है।

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की त्वरित जाँच शुरू की।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।