Priyanka Chopra 43rd Birthday: प्रियंका चोपड़ा का 43वां बर्थ डे आज...

priyanka-chopra-43rd-birthday-today

Priyanka Chopra 43rd Birthday: प्रियंका चोपड़ा का 43वां बर्थ डे आज...

priyanka chopra 43rd birthday प्रियंका चोपड़ा का 43वां बर्थ डे आज

Katrina Kaif 42th Birthday: कैटरीना कैफ का 42वां बर्थडे आज… हालांकि आज प्रियंका एक ग्लोबल स्टार के रुप में मशहूर हैं। और वो फिल्मी दुनिया के साथ अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी काफी फेमस हैं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। उनके पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा दोनों ही डॉक्टर थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' में उन्होंने अपनी लाइफ के बारें में बताया और फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद किन - किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।  

17 साल की उम्र में बनी मिस इंडिया...

एक्ट्रेस ने साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया लेकिन पहले उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजान' से एक्टिंग की शुरुआत की। एक इंटरव्यूं में प्रियंका ने बताया था कि- "मुझे कई वजहों से रिजेक्शन का समाना करना पड़ा था। कभी मुझे कहा जाता था कि रोल के लिए फिट नहीं हूं। कभी फेवरेटिज्म की वजह से तो कभी किसी की गर्लफ्रेंड की वजह से मुझे फिल्म में कास्ट नहीं किया गया। इंडस्ट्री में एक समय ऐसा भी था जब कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था। करियर के शुरुआत में मुझे लगभग डेढ़ साल तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।"

2015 में प्रियंका को 'क्वांटिको' से मिली पहचान...

बॉलीवुड के साथ - साथ प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई अमेरिकी टेलीविजन के एक शो 'क्वांटिको' में लीड रोल में नजर आई और वहीं से प्रियंका को पहचान मिली। फिर उन्होंने 'बेवॉच' , 'इजंट इट रोमांटिक', 'द व्हाइट टाइगर' , 'द मैट्रिकंस रिसरेक्शन्स' , 'लव अगेन' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम किया।

ये ऑवार्ड प्रियंका के नाम...

1. एक्ट्रेस ने 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरुस्कार सहित कई पुरुस्कारों से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 2. 2016 में भारत सरकार द्वारा प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

प्रियंका का लव ऑफेयर...

रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस 17 साल की उम्र में पहली बार उन्हें धोका मिला फिर एक्ट्रेस का नाम असीम मर्चेंट से जुड़ा और एक रिपोर्ट में बताया गया कि प्रियंका जैसे ही फेमस होने लगी उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। फिर प्रियंका का नाम हरमन बाजेवा से जुड़ा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद शाहिद कपूर फिर अक्षय और फिर शाहरुख के साथ भी नाम जोड़ा गया। और हॉलीवुड स्टार टॉप हिडलस्टन के साथ भी रिलेशनशिप की खबरे सामने आईं।

प्रियंका की कुछ फेमस फिल्में...

एक्ट्रेस की कुछ फेमस फिल्में - "मैरी कॉम", "बाजीराव मस्तानी", "दिल धड़कने दो", "बर्फी!", "फैशन", "डॉन", "डॉन 2", "कृष 3", "अग्निपथ", और "द स्काई इज पिंक" हैं, जिससे प्रियंका को काफी पॉपुलैरिटी मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

साल 2018 में प्रियंका ने की निक से की शादी...

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस का रिश्ता एक शानदार कहानी है। दोनों ने एक - दूसरे को 2 साल तक डेट किया, इसके बाद दोनों ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के शाही उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई, जिसने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। साल 2018 की यह शादी न सिर्फ भारत बल्कि इंटरनेशनल मीडिया में भी सबसे चर्चित सेलेब्रिटी वेडिंग बन गई थी। शादी के चार साल बाद, 2022 में इस पावर कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी "मालती मैरी चोपड़ा जोनस" का स्वागत किया। बेटी के जन्म ने उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत की, और आज यह कपल फैमिली लाइफ को भरपूर एन्जॉय कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

संबंधित सामग्री

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

गोरखपुर में CM योगी ने किए जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य

गोरखपुर में CM योगी ने किए जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

जयपुर में क्लासमेट ने वीडियो के जरिए छात्र को किया ब्लैकमेल

राज्य

जयपुर में क्लासमेट ने वीडियो के जरिए छात्र को किया ब्लैकमेल

In Jaipur, a 10th grader was blackmailed by a classmate with a video of him smoking, leading to the theft of family jewels worth ₹8 lakh.