Orry Summoned On Drug Case: 252 करोड़ के ड्रग्स केस में मुंबई पुलिस ने ओरी को भेजा समन!

orry-summoned-on-drug-case-252-crore-drugs-case-in

Orry Summoned On Drug Case: 252 करोड़ के ड्रग्स केस में मुंबई पुलिस ने ओरी को भेजा समन!

orry summoned on drug case 252 करोड़ के ड्रग्स केस में मुंबई पुलिस ने ओरी को भेजा समन

Orry Summoned On Drug Case: जाने - माने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवत्रमणि विवादो में फस गए हैं, उन्हें 252 करोड़ ड्रग्स मामले में 19 नवंबर बुधवार को मुबई पुलिस ने समन भेजा है। Read More: Aishwarya Rai Video Viral: ऐश्वर्या राय ने PM मोदी के छुए पैर लिया आशीर्वाद, वीडियो हो रहा वायरल… रिपोर्ट के अनुसार, ओरी को 20 नवंबर यानी की आज एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट सेल मे पेश होने का आदेश दिया गया था लेकिन वकील ने पुलिस को पत्र देकर कहा है कि ओरी आज तो नहीं 25 नवंबर के बाद ही वो सामने आ पाएंगे।

इस मामले में नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर का नाम आया सामने...

रिपोर्ट के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल ने अगस्त में ताहेर डोला को दुबई से पकड़ा था, जो कि इब्राहिम के साथ काम करने वाले ड्रग तस्कर सलीम डोला का बेटा है। जब ताहेर से पूछताच की गई तब ताहेर डोला ने बयान में बताया था की उन लोगों ने भारत और विदेश दोनों जगह पार्टियां आयोजित की हैं, जिसमे कई एक्टर्स, मॉडल्स, सिंगर, फिल्ममेकर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिलेटिव भी इस पार्टी में शामिल होते हैं।

इन सेलिब्रिटीज के नाम आए सामने...

रिपोर्ट के अनुसार, ताहेर ने दावा किया कि इन पार्टीज में ड्रग्स सप्लाई होती थी और इसमें जाने - माने सेलिब्रिटीज जैसे श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ कपूर, नोरा फतेही, ओरी, रैपर लोका और बाबा सिद्दकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। बता दें कि, 2017 में श्रद्धा कपूर ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर में हसीना का किरदार निभाया था, और श्रद्धा के भाई सिद्धार्थ ने दाऊद को रोल प्ले किया था।

नोरा फतेही ने इन आरोपों को किया खारिज...

ड्रग केस में नोरा ने सफाई देते हुए कहा कि- "मैं पार्टियों में नहीं जाती, मैं हमेशा फ्लाइट्स पर रहती हूं, मैं वर्कहॉलिक हूं, मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है, मैं ऐसे लोगों के साथ जुड़ती भी नहीं हूं और अपनी छुट्टी के दिनों में मैं दुबई में बीच पर या अपने हाई स्कूल दोस्तों के साथ घर पर होती हूं। मैं अपना पूरा दिन और रात अपने सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में लगाती हूं।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-

"जो भी पढ़ते हो, उस पर भरोसा मत करो। लगता है मेरा नाम इस्तेमाल करना बहुत आसान है। लेकिन इस बार मैं ऐसा होने नहीं दूंगी। ये पहले भी हुआ है, आप लोगों ने झूठ फैलाकर मुझे बर्बाद करने की कोशिश की थी, लेकिन वो कामयाब नहीं हुई। मैंने चुपचाप देखा जब हर कोई मेरी छवि खराब करने, मेरा नाम बदनाम करने और मुझे क्लिकबेट की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था। कृपया मेरा नाम और मेरी तस्वीर उन मामलों में इस्तेमाल करने से बचें जिनका मुझसे जरा भी संबंध नहीं है। इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।