Kareena Kapoor 45th Birthday: करीना कपूर का 45वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...

kareena-kapoor-45th-birthday-special-facts

Kareena Kapoor 45th Birthday: करीना कपूर का 45वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...

kareena kapoor 45th birthday करीना कपूर का 45वां जन्मदिन आज जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

Kareena Kapoor 45th Birthday: बॉलावुड की मशहूर एक्ट्रेस जिन्हें लोग 'बेबो', 'गीत' और 'पू' के नाम से जानते हैं। आज वो उर्फ करीना कपूर आज 45 साल की हो गईं हैं। करीना का जन्म 21 सितंबर 1998 को मुंबई में राजकपूर की पोती की रुप में हुआ। करीना की मां का नाम बबीता और पिता का नाम रणधीर है। Read More: Deepika Padukone Upcoming Film: किंग खान के साथ दीपिका की वापसी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी.. करीना की लगभग पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है, एक्ट्रेस ने पहले वकालत की राह चुनी फिर पढ़ाई छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

हार्वर्ड में पढ़ने वाली कपूर खानदान की पहली सदस्य...

करीना अपने पूरे परिवार में पहली लड़की थी, जो पढ़ाई करने के लिए हार्वर्ड गईं। वो 3 महिने के समर कोर्स के लिए वहां गई थी। वहां से लौटने के बाद उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कालेज में एडमिशन लिया। एक्ट्रेस आम इंसान की तरह कॉलेज जाती थी हलांकि ये उनके परिवार को पसंद नहीं था। लेकिन एक्ट्रेस की रुचि एक्टिंग में बढ़ने लगी। तो उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

फिल्म 'रिफ्यूजी' से किया डेब्यू...

साल 2000 में करीना ने फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन करीना की खूबसूरती और एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। इससे पहले करीना को ऋतिक रोशन की फिल्म कहो ना..प्यार है का ऑफर भी मिला था, लेकिन उन्होंने कुछ दिन शूटिंग के बाद उनकी मां और डारयेक्टर के कुछ विवाद की वजह से फिल्म छोड़ दी थी।

विवादों से भरा रहा फिल्म 'अजनबी'

साल 2001 में करीना ने फिल्म 'अजनबी' में नजर आईं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और बॉबी देओल लीड रोल में थे। लीड एक्ट्रेस के तौर पर करीना और बिपाशा बसु भी थी। सेट पर बॉबी देओल की पत्नी तान्या बिपाशा के कॉस्टयूम का ख्याल रखती थी। इससे उन्हें लगने लगा बिपाशा को ज्यादा अटेंशन मिल रहा है, जिससे उन्हें जलन होने लगी। इस वजह से उनकी बिपाशा से बहस हो गई तब करीना ने बिपाशा को काली बिल्ली कहा था और उन्हें थप्पड़ भी मार दिया।

टर्निंग पॉइंट: फिल्म ‘चमेली’

सुधीर मिश्रा की फिल्म चमेली करीना के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। शुरुआत में करीना ने सेक्सवर्कर का रोल करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस फिल्म में काम करने का फैसला किया। करीना ने मुंबई के रेड लाइट एरिया में जाकर महिलाओं के हावभाव और पहनावे को सीखा। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला। इसके बाद करीना ने कई फिल्मे की जैसे - युवा, देव, फिदा और ऐतराज।

शाहिद कपूर को किया था डेट...

करीना और शाहिद कपूर की पहली मुलाकात फिल्म फिदा के सेट पर हुई थी। शुरुआत में ही करीना ने शाहिद को पसंद कर लिया और उन्होंने पहले ही प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकार किया और अक्सर साथ नजर आने लगे। हालांकि, इस रिश्ते में एक मुश्किल दौर भी आया जब उनका एक प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया। इसके बाद फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

2012 में सैफ अली खान से की शादी...

करीना और सैफ अली खान की नजदीकियां फिल्म टशन के दौरान बढ़ीं, और कुछ समय बाद मीडिया के सामने सैफ ने पहली बार अपने रिलेशन को स्वीकार किया। दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की और उनके दो बेटे हैं – तैमूर अली खान और जेह अली खान। शादी के समय कुछ संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ बताया, लेकिन करीना ने साफ कहा कि प्यार का धर्म से कोई लेना-देना नहीं।

एक्ट्रेस की कुछ खास फिल्में...

करीना के शुरुआती करियर में दो किरदार उनकी पहचान बनाने में अहम रहे – कभी खुशी कभी गम (2001) में पू और चमेली (2004) में चमेली। इसके अलावा, उन्होंने ओंकारा (2006) में डॉली मिश्रा के किरदार के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता और जब वी मेट (2007) में गीत ढिल्लों के चुलबुले, आत्मविश्वासी किरदार से दर्शकों का दिल जीता। करीना की सबसे सफल फिल्मों में बजरंगी भाईजान (2015) शामिल है, जिसने 922.17 करोड़ रुपए की कमाई की, इसके अलावा 3 इडियट्स (2009) ने दुनिया भर में 460 करोड़ और भारत में 202.47 करोड़ रुपए कमाए। उनकी अन्य हिट फिल्मों में गुड न्यूज (2019), बॉडीगार्ड (2011), गोलमाल 3 (2010) और उड़ता पंजाब (2016) शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने थ्रिलर फिल्मों की ओर भी कदम बढ़ाया है, जैसे जाने जान और द बकिंघम मर्डर्स।  

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।