कंगना रनोट का भोग वीडियो विवाद

कंगना रनोट ने यूजर को दिया करारा जवाब, बोलीं- सिर्फ खाने पर ध्यान दो

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने जन्माष्टमी पर भोग बनाने का वीडियो शेयर किया, जिस पर उठे सवालों का उन्होंने तीखा जवाब दिया।

By : सोनिया रायकवार
कंगना रनोट ने यूजर को दिया करारा जवाब, बोलीं- सिर्फ खाने पर ध्यान दो

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट जन्माष्टमी पर अपने मनाली स्थित घर में भोग तैयार करने को लेकर चर्चा में आ गईं। उन्होंने भोग बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद एक यूजर ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए पूछा कि खाना बनाते समय कंगना ने गैस चलाई भी थी या नहीं। यूजर ने यह भी दावा किया कि जिस बर्तन का इस्तेमाल किया गया था, वह पहले से ही काला था।

कंगना ने यूजर को दिया जवाब

यूजर की टिप्पणी पर कंगना ने जवाब देते हुए बताया कि यह सामान्य हलवा नहीं बल्कि भोग है और इसे तैयार करने की प्रक्रिया अलग होती है। उन्होंने कहा कि इस डिश की कई चीजें अलग-अलग तैयार की जाती हैं और बाद में उन्हें एक साथ मिलाया जाता है। इसके बाद इसे जमने के लिए रखा जाता है और फिर टुकड़ों में काटा जाता है।

‘खाना बनाने की चिंता मत करो’

कंगना ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि “उन लोगों से खाना बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती, जो अपने माता-पिता और इस धरती पर बोझ हैं।” इसके बाद उन्होंने कहा कि यूजर सिर्फ खाने पर ध्यान दें और खाना बनाने की चिंता न करें। कंगना के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा में आ गया।

अधिकारियों को भी लगा चुकी हैं फटकार

इससे पहले कंगना का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अधिकारियों को फटकार लगाती नजर आई थीं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद निधि का इस्तेमाल नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने BDO अधिकारियों को खड़ा कर कहा था कि वह इस मुद्दे पर नेशनल मीडिया में नहीं बोल पा रही हैं और लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर उन्हें ‘निठल्ला’ कह रहे हैं।

संबंधित सामग्री

LPU बवाल में दो वीडियो ,पहले छात्राओं ने कमरे में घटना से इनकार किया,दूसरे में बोलीं-हमें बताया गया था क्या कहना है

LPU बवाल में दो वीडियो ,पहले छात्राओं ने कमरे में घटना से इनकार किया,दूसरे में बोलीं-हमें बताया गया था क्या कहना है

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विवाद में दो नए वीडियो सामने आए हैं। इसमें छात्राएं पहले इनकार करती हैं, फिर प्रशासन पर आरोप लगाती हैं।

शिवपाल-धर्मेंद्र की सपा कार्यालय में एंट्री बैन पर बीजेपी का हमला, दिनेश प्रताप बोले-जनता नहीं, परिवार से भी डरे अखिलेश

शिवपाल-धर्मेंद्र की सपा कार्यालय में एंट्री बैन पर बीजेपी का हमला, दिनेश प्रताप बोले-जनता नहीं, परिवार से भी डरे अखिलेश

उत्तर प्रदेश में सपा कार्यालय में शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव की एंट्री पर पाबंदी की खबरों से सियासी गरमी बढ़ी। भाजपा और रालोद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

बदरीनाथ धाम में DJ पर विवाद: सेना के देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव पर उठे सवाल, जिला प्रशासन ने आयोजन से किया किनारा

बदरीनाथ धाम में DJ पर विवाद: सेना के देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव पर उठे सवाल, जिला प्रशासन ने आयोजन से किया किनारा

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव पर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई, धार्मिक गरिमा और परंपराओं का उल्लंघन होने का आरोप।

'मेरा बाप... क्या हालत करेंगे तुम्हारी', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, TV पर दी धमकी, एक्शन लेंगे सलमान?

'मेरा बाप... क्या हालत करेंगे तुम्हारी', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, TV पर दी धमकी, एक्शन लेंगे सलमान?

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच विवाद गहराया। रीति ने धमकी भरे शब्दों में बयान दिया, जिसे काजी ने गंभीरता से लिया।

समय रैना के शो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज

समय रैना के शो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुकेश छाबड़ा के खिलाफ 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के एपिसोड में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज। नेटफ्लिक्स इंडिया की समीक्षा प्रक्रिया पर भी सवाल।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर