दिव्या सुरेश का आरोप

दिव्या सुरेश ने साझा किया मोलेस्टेशन का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में उत्पीड़न की घटना का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें और उनकी दोस्त को एक व्यक्ति द्वारा परेशान किया गया।

By : हेमा गुप्ता
दिव्या सुरेश ने साझा किया मोलेस्टेशन का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

दिव्या सुरेश ने साझा किया मोलेस्टेशन का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

Divya Suresh Bengaluru Molestation: कन्नड़ की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस कन्नड़' की पूर्व कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो कि किसी लड़की की सुरक्षा पर सवाल उठाता है। 

दरअसल, एक्ट्रेस अपनी दोस्त के साथ देर रात बेंगलुरु में अपनी दोस्त के साथ कार की ओर जा रही थी। तभी वहां मौजूद एक युवक ने अश्लील हरकते करना शुरु कर दिया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए। सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

दिव्या सुरेश ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक व्यक्ति का वीडियो शेयर किया, जिसमें युवक अश्लील हरकते कर रहा था। और उस वीडियो में लिखा कि- 'रात में मैं और मेरी कजिन करीब 11:30 बजे अपनी कार की ओर जा रही थीं, तभी एक आदमी ने हमारा पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते हुए वह खुलेआम अपने प्राइवेट पार्ट्स को छू रहा था। हमने तुरंत उसे टोका, लेकिन वह फिर भी नहीं रुका। जब तक हम अपनी कार में नहीं बैठ गए, वह ऐसा करता रहा।'

उन्होंने आगे लिखा कि- 

'किसी भी महिला को सिर्फ इसलिए उत्पीड़न का सामना नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह रात में बाहर घूम रही है। उन्होंने सुरक्षा व्यावस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि- 'आखिर वह सुरक्षा कहां है जिसका हमसे वादा किया जाता है?'  

दिव्या सुरेश कौन हैं?

33 वर्षीय दिव्या सुरेश कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने रियलिटी शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाई और अब कन्नड़ सिनेमा में भी सक्रिय हैं।

साल 2021 में दिव्या सुरेश टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 8' में  नजर आईं थी। इस शो को एक्टर किच्चा सुदीप ने होस्ट किया था। इस शो से एक्ट्रेस को काफी पॉपुलैरिटी मिली।  वे कन्नड़ टीवी सीरियल 'नन्ना हेंधथी एमबीबीएस' और 'जोड़ी हक्की' में नजर आ चुकी हैं, जिनके लिए उन्हें खास तौर पर जाना जाता है।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

एक्टिंग में आने से पहले दिव्या एक सफल मॉडल थीं। वर्ष 2017 में उन्होंने 'मिस इंडिया साउथ' का खिताब जीता था। उसी साल उन्होंने फिल्म '#9 हिल्टन क्रॉस' से अभिनय की शुरुआत की।

इसके बाद वे कई कन्नड़ फिल्मों में नजर आईं, जिनमें राउडी बेबी, केम्पू हलदी हसीरु, हिरण्या शामिल हैं।


 


 

संबंधित सामग्री

‘11 लाख रुपये दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे’, कर्ज वसूली के नाम पर महिला का अपहरण; 4 दिन तक बनाया बंधक

‘11 लाख रुपये दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे’, कर्ज वसूली के नाम पर महिला का अपहरण; 4 दिन तक बनाया बंधक

बेंगलुरु में कर्ज की रकम वसूलने के नाम पर 30 वर्षीय महिला का अपहरण, मारपीट और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया।

कुत्तों ने महिला को छेड़छाड़ से बचाया! नशे में युवक ने की जबरदस्ती की कोशिश, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

कुत्तों ने महिला को छेड़छाड़ से बचाया! नशे में युवक ने की जबरदस्ती की कोशिश, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दो आवारा कुत्तों ने एक महिला को छेड़छाड़ की कोशिश से बचा लिया, जब एक युवक ने उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की।

जेठ-देवर पर कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप, नवविवाहिता पहुंची SP ऑफिस

जेठ-देवर पर कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप, नवविवाहिता पहुंची SP ऑफिस

ग्वालियर में एक नवविवाहिता ने अपनी ससुराल पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

रैपर बादशाह और ईशा रिखी का तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग

रैपर बादशाह और ईशा रिखी का तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के पांच महीने बाद तलाक की घोषणा की। दोनों ने इस निर्णय को आपसी समझौते से लिया है।

बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से मिले CM भगवंत मान, केजरीवाल-सिसोदिया भी रहे मौजूद

बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से मिले CM भगवंत मान, केजरीवाल-सिसोदिया भी रहे मौजूद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात कर समाज कल्याण और शिक्षा पर चर्चा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026