भगवंत मान की रवि शंकर से मुलाकात

बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से मिले CM भगवंत मान, केजरीवाल-सिसोदिया भी रहे मौजूद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात कर समाज कल्याण और शिक्षा पर चर्चा की।

By : रोहन उमक
बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से मिले CM भगवंत मान, केजरीवाल-सिसोदिया भी रहे मौजूद

बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से मिले CM भगवंत मान, केजरीवाल-सिसोदिया भी रहे मौजूद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात की। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान समाज कल्याण, शिक्षा, मानसिक शांति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पंजाब समेत पूरे देश की तरक्की, खुशहाली और शांति की कामना की। मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब श्री श्री रवि शंकर का पंजाब के साथ लंबे समय से आध्यात्मिक और सामाजिक जुड़ाव रहा है।

CM मान और श्री श्री रविशंकर की भेंट का एक दृश्य

पंजाब से श्री श्री रवि शंकर का पुराना नाता

श्री श्री रवि शंकर का पंजाब से जुड़ाव 1980 के दशक से बताया जाता है। राज्य में आज उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। आध्यात्मिक गुरु के नेतृत्व में चलने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र पंजाब के कई प्रमुख शहरों में सक्रिय हैं।

अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला समेत 45 से अधिक प्रमुख शहरों में आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र संचालित हो रहे हैं। वहीं मोहाली में संगठन का बड़ा परिसर ‘द वेलनेस सिटी’ भी मौजूद है। करीब 20 एकड़ में फैले इस परिसर में आयुर्वेदिक अस्पताल और ध्यान केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

नवंबर 2025 में पंजाब आए थे आध्यात्मिक गुरु

श्री श्री रवि शंकर नवंबर 2025 में पंजाब दौरे पर आए थे। पंजाब सरकार के विशेष निमंत्रण पर उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह के तहत आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

श्री श्री रवि शंकर

इस दौरान उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित संत सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने लुधियाना, बठिंडा और जालंधर में सत्संग एवं ध्यान सत्रों का नेतृत्व भी किया था। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने, किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने तथा समाज में भाईचारे और मानसिक शांति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया था।

बेंगलुरु में हुई ताजा मुलाकात में भी समाज और जनकल्याण से जुड़े मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। मुख्यमंत्री मान ने पंजाब और देश की प्रगति के साथ शांति एवं खुशहाली की कामना की।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की घोषणा की और उच्च शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया।

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

पंजाब में SOI ने भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नशे की समस्या और अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर अनेक नीतिगत चुनौतियां हैं, जिसमें आरक्षण व्यवस्था और विषयवार आवश्यकता प्रमुख हैं।

दिल्ली की घटना के बाद CM साय का बड़ा निर्देश, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दिल्ली की घटना के बाद CM साय का बड़ा निर्देश, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दिल्ली में घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों में स्कूलों, हॉस्टलों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया। पुराने भवनों की पहचान और सुरक्षा मजबूती पर जोर।

MP में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 7,500 रुपए, NEET-JEE और CLAT की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार

MP में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 7,500 रुपए, NEET-JEE और CLAT की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए एक नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की है, जिसमें NEET, JEE, CLAT की तैयारी शामिल है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर